Rang Panchami 2025 Wishes: रंगों के उत्सव होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि होली के बाद पंचमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी के साथ रंग खेला था। इस दिन देवी-देवतागण भी धरती पर आए और रंगों की होली खेली। इसी उपलक्ष्य में हर साल होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवता होली खेलते हैं। कई स्थानों पर रंग पंचमी का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में खासकर धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन रंगों की बौछार, गुलाल उड़ाने और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। अगर आपका मन होली खेलने से भरा नहीं है तो रंग पंचमी का पर्व मना सकते हैं।
Rang Panchami 2025: रंगों और उल्लास से भरे इन संदेशों को भेज प्रियजनों को दें रंग पंचमी की शुभकामना
यहां रंग पंचमी के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए आप अपने प्रियजनों को भेजकर रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएंं भेजें।
नीला, गुलाबी, हरा और लाल,
हर रंग कहे बस प्यार ही प्यार।
खुशियों की मिठास घुल जाए हर दिल में,
बने रहे रंग पंचमी की छवि हर पल में।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
रंगों की महक से महकता है त्योहार,
हर दिल में उठता है उमंगों का ज्वार।
गुलाल की बौछार और पिचकारी की धार,
रंग पंचमी लाए खुशियों की बहार।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
रंग पंचमी पर उड़े गुलाल,
रंगों में रंग जाए हर एक साल।
खुशियों से महक उठे संसार,
ऐसा हो आपका ये त्योहार।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
होली का रंग अभी बाकी है,
गुलाल उड़ाने की मस्ती बाकी है।
चलो मिलकर मनाएं रंग पंचमी,
क्योंकि खुशियों की बरसात अभी बाकी है!
रंग पंचमी की शुभकामनाएं