फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चाहते हैं पार्टनर से बना रहे शांतिप्रिय रिश्ता, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sun, 15 Aug 2021 01:24 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
peaceful and loving relationships tips for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इस बात में बिल्कुल भी कोई शक नहीं है कि हर किसी का रिश्ता परफेक्ट यानी एकदम सही नहीं होता, चाहे वो पति-पत्नी हों या फिर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड। रिश्ते में उतार-चढ़ाव अक्सर होते रहते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने रिश्ते को मजबूती से बनाए रखते हैं, लेकिन कुछ लोगों के रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर तकरार शुरू हो जाती है और इसका असर गंभीर रूप से आपके रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को शांतिप्रिय बनाए रखें, जिससे जीवन हमेशा सुखमय और खुशियों से भरा रहे। आइए जानते हैं उन गतलियों के बारे में, जिन्हें आप भूलकर भी न करें, अगर आप अपने पार्टनर से शांतिप्रिय रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं तो... 

peaceful and loving relationships tips for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक-दूसरे की कमियां न निकालें 

  • अक्सर यह देखा जाता है कि जब रिश्ता पुराना हो जाता है तो कपल्स एक-दूसरे पर ध्यान देना बंद कर देते हैं और एक-दूसरे की कमियां निकालना शुरू कर देते हैं। इससे छोटी-छोटी बातों पर भी लड़ाई-झगड़ा होने लगता है, जिससे धीरे-धीरे रिश्ता खराब होने लगता है। इसलिए एक-दूसरे की कमियां निकालना बंद करें और रिश्ते को प्यार से संभालें। 
peaceful and loving relationships tips for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक-दूसरे पर शक न करें 

  • शक किसी भी रिश्ते को खराब कर सकता है, चाहे वह पति-पत्नी का रिश्ता हो या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का। अगर आप अपने पार्टनर पर शक करते हैं तो जाहिर है इसको लेकर झगड़े भी हों, जिसका नतीजा होगा कि आप दोनों के रिश्ते खराब होंगे। इसलिए एक-दूसरे पर शक न करें, बल्कि किसी भी मुद्दे को प्यार से हल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
peaceful and loving relationships tips for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक-दूसरे पर दोष न मढ़ें 

  • किसी-किसी की आदत होती है कि वह किसी पुरानी से पुरानी बात को लेकर बैठ जाते हैं और उसे लेकर एक-दूसरे पर दोष मढ़ने लगते हैं। इससे एक-दूसरे के प्रति नाराजगी- तनाव तो पैदा होता ही है, साथ ही धीरे-धीरे एक-दूसरे पर से विश्वास भी खत्म होने लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि किसी बात को लेकर एक-दूसरे पर दोष मढ़ने के बजाय उसे प्यार से सुलझाएं। तभी रिश्ता हमेशा शांतिप्रिय बना रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed