फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपका बच्चा भी हर बात पर करता है बहस, तो ऐसे ला सकते हैं उसमें बदलाव

Sat, 14 Aug 2021 09:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Aug 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
ziddi bacho ko control kaise karey These are four tips to change a child habit of arguing
ज़िद्दी बचों को कैसे कंट्रोल करे - फोटो : istock

जब एक कपल शादी के बंधन में बंधता है, तो उनके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। नए रिश्ते जुड़ते हैं, वे नए लोगों से मिलते हैं, नए बंधन में बंधते हैं, अच्छे-बुरे दोनों तरह के लोगों से सामना होता है, जिंदगी का असल मतलब समझ में आता है और सबसे जरूरी कि उनके जीवन में नई-नई खुशियों का आगमन होता है। जैसे- शादी के बाद कपल के जीवन में बच्चा आने के बाद वे माता-पिता का सुख भोगते हैं। माता-पिता अपने बच्चे के लिए हर एक चीज करते हैं, उसकी जरूरतों का ध्यान रखते हैं, उसे प्यार करते हैं आदि। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कई बच्चे काफी जिद्दी किस्म के होते हैं और वे लगभग सभी बातों को लेकर अपने घरवालों से बहस करते हैं और कई बार तो उन्हें इसकी आदत लग जाती है, जो कि गलत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने बच्चों में बदलाव ला सकते हैं।

ziddi bacho ko control kaise karey These are four tips to change a child habit of arguing
ज़िद्दी बचों को कैसे कंट्रोल करे - फोटो : istock

बात समझाएं

  • कई बच्चे अपने माता-पिता की पूरी बात सुनते नहीं हैं और पहले ही उनसे बहस करना शुरू कर देते हैं, जो कि गलत है। ऐसे में आपको बतौर माता-पिता पहले बच्चे को प्यार से अपनी बात समझानी चाहिए। इससे हो सकता है कि बच्चा आपकी बात को समझ जाए और बहस करना बंद कर दें।
ziddi bacho ko control kaise karey These are four tips to change a child habit of arguing
ज़िद्दी बचों को कैसे कंट्रोल करे - फोटो : Pixabay

उनकी बात को सुनें

  • आपको हमेशा बच्चे की बात को सुनना चाहिए। कई माता-पिता बच्चे की आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं। इससे बच्चे में नकारात्मक भावना पैदा हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आपको अपने बच्चे की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उसके बाद उसकी बातों पर रिएक्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ziddi bacho ko control kaise karey These are four tips to change a child habit of arguing
ज़िद्दी बचों को कैसे कंट्रोल करे - फोटो : istock

सही गलत में फर्क बताएं

  • बच्चे को ये समझना जरूरी है कि सही क्या है और क्या गलत है। उदाहरण के लिए अगर आपका बच्चा किसी गलत काम को करने के लिए जिद्द कर रहा है, तो गुस्से की जगह उसे प्यार से समझाएं कि आप उसे उस काम के लिए क्यों रोक रहे हैं, वो काम करने से क्या गलत होगा आदि।
विज्ञापन
ziddi bacho ko control kaise karey These are four tips to change a child habit of arguing
ज़िद्दी बचों को कैसे कंट्रोल करे - फोटो : istock

बोलने का मौका जरूर दें

  • आपको ये समझना होगा कि एक स्वस्थ तर्क हमेशा अच्छा ही होता है। इसलिए आपको अपने बच्चे को बोलने का मौका देना चाहिए। इससे आगे चलकर वो समझेगा कि उससे किससे क्या बात कहनी है और क्या नहीं। इससे उसकी सोच में बदलाव आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed