फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: पेरेंट्स का स्क्रीन एडिक्शन बच्चों को कर रहा है गुमराह, एडल्ट कंटेंट के हो सकते हैं आदी

Wed, 19 Mar 2025 12:42 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

Digital Addiction In Children: जब माता-पिता खुद स्क्रीन में डूबे रहते हैं, तो इसका असर बच्चों के व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर गहरा पड़ता है। चलिए समझते हैं कि कैसे पेरेंट्स का स्क्रीन एडिक्शन बच्चों को गलत रास्तों की ओर ले जा सकता है और इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है:

विज्ञापन
Parents screen addiction is misleading children they can get addicted adult content see other details inside
माता-पिता की स्क्रीन की दीवानगी बच्चों के लिए खतरे की घंटी - फोटो : freepik.com

आज के डिजिटल युग में स्क्रीन का जादू हर किसी पर हावी है और पेरेंट्स भी इससे अछूते नहीं हैं। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की लत सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों के मासूम बचपन को भी निगल रही है। जब माता-पिता खुद स्क्रीन में डूबे रहते हैं, तो इसका असर बच्चों के व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर गहरा पड़ता है। चलिए समझते हैं कि कैसे पेरेंट्स का स्क्रीन एडिक्शन बच्चों को गलत रास्तों की ओर ले जा सकता है और इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है:

Parents screen addiction is misleading children they can get addicted adult content see other details inside
माता-पिता की स्क्रीन की दीवानगी बच्चों के लिए खतरे की घंटी - फोटो : freepik.com

कैसे पेरेंट्स का स्क्रीन एडिक्शन बच्चों को खतरे में डाल रहा है?

 1. बच्चों पर ध्यान की कमी

जब पेरेंट्स मोबाइल या लैपटॉप में व्यस्त होते हैं, तो बच्चे प्यार और अटेंशन की कमी महसूस करते हैं। उन्हें जब माता-पिता से वो जुड़ाव नहीं मिलता जिसकी उन्हें जरूरत होती है, तो वे इसे इंटरनेट या अन्य माध्यमों से पूरा करने की कोशिश करने लगते हैं। इससे वे गलत कंटेंट या अनुचित संगति की ओर मुड़ सकते हैं।

Parents screen addiction is misleading children they can get addicted adult content see other details inside
माता-पिता की स्क्रीन की दीवानगी बच्चों के लिए खतरे की घंटी - फोटो : freepik.com

2. इंटरनेट का अनफिल्टर्ड एक्सेस

बच्चे टेक्नोलॉजी में होशियार होते हैं। जब पेरेंट्स उनकी गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते, तो बच्चे इंटरनेट पर बिना रोक-टोक के एडल्ट साइट्स, हिंसक वीडियो या गलत मैसेजिंग की चपेट में आ सकते हैं। कम उम्र में ही अनुचित कंटेंट देखने से उनके मानसिक विकास पर गहरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parents screen addiction is misleading children they can get addicted adult content see other details inside
माता-पिता की स्क्रीन की दीवानगी बच्चों के लिए खतरे की घंटी - फोटो : Adobe

3. कॉपी करने की प्रवृत्ति
बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने आस-पास देखते हैं। अगर माता-पिता हर समय फोन में लगे रहते हैं, तो बच्चे भी इस आदत को अपनाते हैं। धीरे-धीरे यह आदत स्क्रीन एडिक्शन में बदल जाती है, जिससे उनका पढ़ाई, खेल और सोशल स्किल्स पर नकारात्मक असर पड़ता है।

विज्ञापन
Parents screen addiction is misleading children they can get addicted adult content see other details inside
माता-पिता की स्क्रीन की दीवानगी बच्चों के लिए खतरे की घंटी - फोटो : freepik.com

4. एजुकेशन और मानसिक स्वास्थ्य पर असर
स्क्रीन एडिक्शन से बच्चों की एकाग्रता (कंसंट्रेशन) पर असर पड़ता है। वे पढ़ाई से दूर होते जाते हैं और उनका परफॉर्मेंस गिरने लगता है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से उनका दिमाग थक जाता है और वे चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसके चलते उनमें डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed