फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage Benefits: जीवन में शादी क्यों जरूरी है? ये 10 कारण जानकर बना लेंगे शादी का मन

Wed, 19 Mar 2025 11:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

अगर आप शादी नहीं करना चाहते हैं या इस बंधन से दूर भाग रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे कारण बताए जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप शादी का मन बना सकते हैं। शादी को लेकर असमंजस में हैं तो ये 10 कारण आपको शादी का महत्व समझने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
10 Reasons Why Marriage Is Important in Life Know Shadi Karna Kyu Jaruri Hota Hai
शादी करने के 10 फायदे - फोटो : Adobe Stock
loader

10 Reasons Why Marriage Is Important in Life: भारत में शादी एक धार्मिक और सामाजिक मान्यता प्राप्त मिलन है। यह रिश्ता दो लोगों के बीच अधिकार और जिम्मेदारियां तय करता है और परिवार बनाने के लिए सामाजिक मंजूरी देता है। हालांकि इस दौर के लोग विवाह को गंभीरता से नहीं लेते। कई युवा इसे बंधन, मजबूरी की जिम्मेदारी मानते हैं। ऐसे में जेन जी पीढ़ी से संबंधित लोग शादी को प्राथमिकता नहीं देते हैं। हालांकि शादी केवल परंपरा नहीं बल्कि एक खूबसूरत रिश्ता है जो जीवन को संपूर्ण और खुशहाल बनाता है।

अगर आप शादी नहीं करना चाहते हैं या इस बंधन से दूर भाग रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे कारण बताए जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप शादी का मन बना सकते हैं। शादी को लेकर असमंजस में हैं तो ये 10 कारण आपको शादी का महत्व समझने में मदद करेंगे।

10 Reasons Why Marriage Is Important in Life Know Shadi Karna Kyu Jaruri Hota Hai
जीवनभर के लिए एक साथी मिलना - फोटो : Adobe Stock
जीवनभर के लिए एक साथी मिलना

शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें आपको एक ऐसा इंसान मिलता है जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। सुख-दुख, सफलता-असफलता, हर मोड़ पर आपको सहारा देने वाला साथी जीवन को खूबसूरत बना देता है।

मानसिक और भावनात्मक संतुलन मिलना

जब आपके पास कोई ऐसा हो, जो आपको समझे और बिना कहे आपकी भावनाओं को महसूस करे तो जीवन आसान हो जाता है। शादी के बाद जीवनसाथी एक भावनात्मक सहारा बनता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है।
10 Reasons Why Marriage Is Important in Life Know Shadi Karna Kyu Jaruri Hota Hai
जिम्मेदारी और परिपक्वता आना - फोटो : Freepik

सामाजिक और पारिवारिक पहचान मिलना

समाज में शादी को एक महत्वपूर्ण संस्था माना जाता है। शादी के बाद व्यक्ति को एक नया परिवार मिलता है और सामाजिक रूप से उसे एक नई पहचान भी मिलती है।

 जिम्मेदारी और परिपक्वता आना

शादी के बाद जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, जिससे व्यक्ति और परिपक्व बनता है। यह जिम्मेदारियां केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक भी होती हैं, जो व्यक्ति को अधिक समझदार और संवेदनशील बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Reasons Why Marriage Is Important in Life Know Shadi Karna Kyu Jaruri Hota Hai
आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा मिलना - फोटो : istock

सुख-दुख में साथ निभाने वाला मिलना

जब जीवन में कोई कठिन समय आता है, तब एक सच्चा जीवनसाथी आपको सहारा देता है। शादी एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे के दुख को कम करने और खुशियों को बढ़ाने का काम करते हैं।

आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा मिलना

शादी के बाद दो लोग मिलकर जीवन की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभालते हैं। इससे भविष्य की योजनाएं बनाना आसान हो जाता है और वित्तीय सुरक्षा मिलती है।

विज्ञापन
10 Reasons Why Marriage Is Important in Life Know Shadi Karna Kyu Jaruri Hota Hai
शादी नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का अवसर देती है - फोटो : freepik.com

समाज में सम्मान और स्थिरता मिलना

विवाहित व्यक्ति को समाज में अधिक सम्मान और स्थिरता मिलती है। शादी के बाद लोग आपको अधिक परिपक्व और जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में देखते हैं।

नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का अवसर

शादी का सबसे बड़ा सुख यह है कि आप माता-पिता बनकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकते हैं। यह न केवल व्यक्तिगत संतोष देता है बल्कि समाज और परिवार की निरंतरता बनाए रखने में भी सहायक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed