फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: सबसे पहले ये पांच बुरी आदतें सीखते हैं बच्चे, माता-पिता को शुरू से रखना चाहिए ध्यान

Sat, 17 May 2025 01:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 May 2025 01:41 PM IST
सार

Parenting Tips : उदाहरण के जरिए बच्चों को धैर्य पूरक अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सिखाया जा सकता है, ताकि वह गंदी आदतों के शुरू से ही दूर रहें। इस लेख में जानिए उन बुरी आदतों के बारे में जो बच्चे सबसे पहले सीखते हैं। 

विज्ञापन
Parenting Tips These 5 Bad Habits Kids pick easily Parents Should Be Careful
बच्चा सबसे पहले क्या गंदी बात सीखता है - फोटो : freepik.com

Parenting Tips : छोटे बच्चे जो देखते हैं वही सीखते हैं। बच्चों में समझ कम होती है, इसलिए अच्छे और बुरे की पहचान नहीं कर पाते और गलत आदतों को जल्दी अपना लेते हैं। उनकी गलत या बुरी आदतें कई बार माता पिता को दूसरों के सामने शर्मिंदा कर देती हैं। ऐसे में माता पिता को इस बात का पता होना चाहिए कि बच्चे सबसे पहले कौन सी बुरी आदतों को अपना सकते हैं, ताकि उन्हें पहले से ही इन आदतों से दूर रखा जा सके।



जल्दी अपनाई जाने वाली इन बुरी आदतों को पहचानकर सकारात्मक तरीके से बच्चों को समझाना चाहिए। उदाहरण के जरिए बच्चों को धैर्य पूरक अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सिखाया जा सकता है, ताकि वह गंदी आदतों के शुरू से ही दूर रहें। इस लेख में जानिए उन बुरी आदतों के बारे में जो बच्चे सबसे पहले सीखते हैं। 

Parenting Tips These 5 Bad Habits Kids pick easily Parents Should Be Careful
अस्वच्छता - फोटो : Freepik

नाक साफ करना 

छोटे बच्चे अक्सर बिना सोचे समझे नाक या कान में उंगली डालते हैं, जो गंदी आदत मानी जाती है। बच्चों को पहले से ये समझाएं या सिखाएं कि नाक में उंगली डालना अच्छी बात नहीं होती है। इससे वह इस गलत आदत से दूर रहेंगे। 

Parenting Tips These 5 Bad Habits Kids pick easily Parents Should Be Careful
गुस्सा करना या चिल्लाना - फोटो : Adobe stock

गुस्सा करना या चिल्लाना

बच्चे बड़ों को देखकर ही गुस्सा करना या चिल्लाना सीखते हैं। उनकी बात न माने जाने पर वह जिद करते हैं और अपनी जिद को पूरा कराने के लिए गुस्सा करते हैं। इस गुस्से को निकालने के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाते हैं। कई बार वह घर के बड़ों या अन्य सदस्यों पर चिल्लाते हैं जो गलत आदत है। इससे वह न बड़ों का अपमान करना भी सीखते हैं। बच्चे के सामने गुस्सा न करें और न ही आपस में चिल्ला कर बात करें। ताकि उसका व्यवहार भी शांत और शालीन हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips These 5 Bad Habits Kids pick easily Parents Should Be Careful
चीजें फेंकना या तोड़ना - फोटो : Adobe

चीजें फेंकना या तोड़ना

बच्चे जब गुस्सा होते हैं तो अक्सर अपनी चीजें फेंकना शुरू कर देते हैं या अपने खिलौने व घर के सामान को पटक देते हैं। उनका गुस्सा व्यक्त करने का यह तरीका बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। छोटा बच्चा जब चीजें फेंके या तोड़े तभी उसे धैर्य पूर्वक यह समझा दें कि यह बुरी आदत है ताकि वह इस आदत को अपनाएं नहीं। 

विज्ञापन
Parenting Tips These 5 Bad Habits Kids pick easily Parents Should Be Careful
झूठ बोलना - फोटो : freepik.com

झूठ बोलना

बच्चा माता-पिता का अटेंशन पाने के लिए या अन्य कई मासूम कारणों से झूठ बोलने लगता है। शुरुआत में बच्चा जब बातें बनाता है या झूठ बोलता है तो माता-पिता को यह मासूमियत लगती है लेकिन बाद में यही आदत बन जाती है। इसलिए बच्चा जब झूठ बोले तो इस पर हंसने के बजाय समय रहते ही समझा दें कि झूठ बोलना गलत बात होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed