Happy Family Day : परिवार हर व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो माता-पिता, पति-पत्नी और बच्चे समेत कई रिश्तों से संबंधित होता है। परिवार की भूमिका इतनी अहम होती है कि वह व्यक्ति के विकास के साथ ही समाज के विकास में भी योगदान देती है। भारत जैसे देश में परिवार, रिश्ते-नातों का बहुत अधिक सम्मान किया जाता है।
Happy Family Day: बच्चों को बताएं परिवार का महत्व, इन संदेशों के जरिए परिवार दिवस की शुभकामनाएं
परिवार दिवस के मौके पर आप अपने परिवार के सदस्यों और खासकर आने वाली पीढ़ी यानी बच्चों को परिवार के महत्व के बारे में बताएं। सभी को कुछ जागरूकता संदेश भेजकर परिवार दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
रिश्ता ऐसा हो जिस पर नाज हो
कल जितना भरोसा था उतना ही आज हो,
रिश्ता सिर्फ वो नहीं जो गम या सुख में साथ दे,
रिश्ते तो वो हैं जो हर पर अपनेपन का अहसास दें।
परिवार दिवस की शुभकामनाएं
किसी व्यक्ति का सच्चा धन
उसके परिवार के प्यार और
एकता निहित होता है।
परिवार दिवस की शुभकामनाएं
परिवार से बड़ा कोई धन नहीं,
इसलिए परिवार बिना जीवन नहीं।
परिवार दिवस की शुभकामनाएं
जब परिवार में एक दूसरे का साथ होता है
तो कोई सदस्य कभी हिम्मत नहीं खोता है।
परिवार दिवस की शुभकामनाएं