फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बेटियों की परवरिश में भूल से भी न करें इन 10 बातों को नजरअंदाज, वरना रह जाएंगी कमजोर

Fri, 29 Aug 2025 11:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 29 Aug 2025 11:33 AM IST
सार

Parenting Tips: बेटियों को मजबूत बनाने का मतलब है उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करना। सही पैरेंटिंग न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि समाज को भी सशक्त करेगी।

विज्ञापन
Parenting Tips Ten Lessons to Raise Strong and Independent Daughters
बेटी को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स - फोटो : adobe

Parenting Tips: समाज बदल रहा है, चुनौतियां बढ़ रही हैं और ऐसे में बेटियों को सिर्फ लाड़-प्यार नहीं, बल्कि साहस, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल की जरूरत है। माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी बेटियों को इस तरह पालें कि वे किसी भी परिस्थिति का सामना मजबूती से कर सकें। बेटियों को सुरक्षा न दें, बल्कि वह हर परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें, ऐसा कौशल सिखाएं। आर्थिक और भावनात्मक तौर पर बेटियों को सशक्त बनाएं। इसके लिए उनके पालन पोषण के दौरान अभिभावकों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं माता पिता की ऐसी 10 सीख, जो हर बेटी को आत्मविश्वासी और मजबूत बना सकती है। बेटियों को मजबूत बनाने का मतलब है उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करना। सही पैरेंटिंग न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि समाज को भी सशक्त करेगी।


 

Parenting Tips Ten Lessons to Raise Strong and Independent Daughters
शिक्षा को प्राथमिकता - फोटो : Adobe

आत्मविश्वास दें

बचपन से ही बेटियों को सिखाएं कि वे अपनी बात खुलकर रखें। उन्हें बोलने, सवाल करने और निर्णय लेने का मौका दें। आत्मविश्वास ही उन्हें हर परिस्थिति में खड़ा रखेगा।

शिक्षा को प्राथमिकता

बेटियों को हमेशा यह समझाएं कि शिक्षा उनका सबसे बड़ा हथियार है। सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि कौशल आधारित ज्ञान और करियर ओरिएंटेड सोच उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।

Parenting Tips Ten Lessons to Raise Strong and Independent Daughters
आर्थिक आत्मनिर्भरता की सीख - फोटो : Adobe stock

आर्थिक आत्मनिर्भरता की सीख

पॉकेट मनी से लेकर सेविंग तक, बेटियों को पैसों का महत्व और मैनेजमेंट सिखाना जरूरी है। उन्हें यह एहसास कराएं कि आर्थिक रूप से मजबूत होना ही असली स्वतंत्रता है।

'ना' कहना सिखाएं

किसी भी गलत परिस्थिति में समझौता न करना और दृढ़ता से “ना” कहना बेटियों के लिए बेहद जरूरी है। यह उन्हें शोषण या गलत फैसलों से बचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Ten Lessons to Raise Strong and Independent Daughters
सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर - फोटो : adobe

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर

बेटियों को योग, मेडिटेशन और फिटनेस की आदत डालें। साथ ही, उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी समझाएं ताकि वे तनाव या दबाव से आसानी से उबर सकें।

सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर

कराटे, मार्शल आर्ट्स या सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग बेटियों को न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।

विज्ञापन
Parenting Tips Ten Lessons to Raise Strong and Independent Daughters
फैसले खुद लेने की आदत - फोटो : Adobe stock

समानता की समझ

बेटियों को सिखाएं कि वे किसी से कम नहीं हैं। घर के काम से लेकर बाहर के फैसलों तक, उन्हें बराबरी का हक दें और यही सोच उनमें विकसित करें।

फैसले खुद लेने की आदत

बेटियों को हर छोटे-बड़े फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करें। चाहे कपड़े चुनने हों या पढ़ाई का विषय – यह आदत उन्हें भविष्य में स्वतंत्र बनाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed