फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: माता-पिता को कितनी उम्र के बच्चे के साथ सोना बंद कर देना चाहिए? जानिए कारण

Wed, 07 Jun 2023 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Child Right Age To Sleep Alone And Parent Should Stop Sleeping With Kid in Hindi
Parenting Tips - फोटो : istock

Parenting Tips: छोटे बच्चे जन्म के बाद अपने माता पिता के साथ ही सोते हैं। बच्चे जब कम उम्र के होते हैं, तो उन्हें रात में सोते वक्त भी अपने अभिभावकों की जरूरत महसूस होती है। माता पिता के स्पर्श से बच्चा सुरक्षित महसूस करता है। ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ एक ही बिस्तर पर सोते हैं। वहीं बच्चे बड़े होने लगते हैं तब भी कई सालों तक अपने माता पिता के साथ ही सोते हैं। भारतीय परिवारों में तो बड़ी उम्र के बच्चे अक्सर ही अपने माता पिता के साथ सो जाया करते हैं। लेकिन बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ माता पिता को उन्हें अलग सुलाना चाहिए। लाड प्यार व केयर के चलते अक्सर माता पिता बच्चों को अपने साथ ही सुला लेते हैं, पर ये बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चे को अलग बिस्तर या अलग कमरे में सुलाने की आदत डालें। यहां आपको बताया जा रहा है कि बच्चे को अभिभावक के साथ किस उम्र के बाद नहीं सोना चाहिए और इसके पीछे की वजह क्या है।

Parenting Tips Child Right Age To Sleep Alone And Parent Should Stop Sleeping With Kid in Hindi
Parenting Tips - फोटो : Pixabay

बच्चे को किस उम्र तक सुलाएं साथ

नवजात शिशु का अपनी माता के साथ सोना लाजमी है। लेकिन एक उम्र के बाद बच्चे को माता पिता के साथ सोना बंद कर देना चाहिए। इस विषय पर हुए अध्ययन के मुताबिक, तीन से चार साल के बच्चे का अभिभावक के साथ सोना उनके मनोबल को बढ़ाता है। माता पिता के साथ सोने से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही मनोवैज्ञानिक समस्याएं कम होती हैं।

Parenting Tips Child Right Age To Sleep Alone And Parent Should Stop Sleeping With Kid in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Pixabay

किस उम्र में बच्चा अभिभावकों से अलग सोए

चार-पांच की आयु के बाद बच्चे को अभिभावक से अलग सुलाना चाहिए। वहीं जब बच्चा प्री-प्यूबर्टी अवस्था में हो यानी जब बच्चे में शारीरिक बदलाव होने लगे तो उन्हें अलग सुलाना चाहिए, इससे उन्हें कुछ स्पेस मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Child Right Age To Sleep Alone And Parent Should Stop Sleeping With Kid in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : iStock

बच्चों को अलग सुलाने की वजह

अध्ययन कहता है, एक उम्र के बाद बच्चे का माता पिता के साथ सोना कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। बढ़ती उम्र के बच्चे का माता पिता के साथ सोना उनमें मोटापा, थकान, कम ऊर्जा, विकास में कमी, अवसाद और याददाश्त कमजोर होने का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
Parenting Tips Child Right Age To Sleep Alone And Parent Should Stop Sleeping With Kid in Hindi
माता पिता के साथ बच्चे कब सोना बंद करें - फोटो : istock

अभिभावक के साथ होने के दुष्प्रभाव
 

  • उम्र बढ़ने पर बच्चे में समझदारी आने लगती है। माता पिता के साथ जब बड़ी उम्र का बच्चा सोता है तो वह अक्सर अपने अभिभावकों के बीच के मनमुटाव व उनके रिश्ते में आने वाले तनाव को महसूस करता है। वहीं बच्चे के साथ सोने से माता पिता के बीच तनाव की स्थिति में बढ़ोतरी भी होती है।
  • माता पिता के बीच के झगड़े और तनाव का कारण बच्चे बन जाते हैं, इसे महसूस करके बच्चा अवसाद का शिकार होने लग सकता है।
  • सालों तक माता पिता के साथ सोने की आदत पड़ जाने के कारण बच्चे के लिए अलग सोना मुश्किल हो जाता है। चार-पांच साल में ही अभिभावक से अलग लेटने की आदत उन्हें अलग सोने में मदद करती है।
  • बच्चा बड़ा होने लगता है तो दिनभर की थकान के बाद उसे अच्छी नींद चाहिए होती है, लेकिन एक ही बेड पर अभिभावक के साथ होने से अच्छी नींद मिलना मुश्किल हो जाता है। वह आराम से सो नहीं पाता।
  • उम्र के साथ बच्चे के शरीर का विकास होने लगता है, रात में सोते समय बच्चे की बॉडी में विकास होता है लेकिन माता पिता के साथ एक ही बेड पर सोने से विकास पर भी असर पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed