Relationship Tips: एक सफल शादी के लिए पति पत्नी के बीच का रिश्ता विश्वास पर निर्भर करता है। उनके बीच लगाव, भरोसा, आपसी समझ होनी चाहिए। मिलकर जिम्मेदारी उठाने की ललक भी जरूरी है। शादी के शुरूआती दिनों में पति-पत्नी अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। उन्हें अपनी शादीशुदा जीवन बहुत ही प्रेमपूर्ण और खुशहाल लगता है। हालांकि वक्त के साथ रिश्ते में नीरसता आ जाना भी स्वाभाविक है।
Relationship Tips: पत्नी करने लगे ऐसा व्यवहार तो समझ जाएं शादीशुदा जीवन में आने वाला है तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवहार में अचानक आए बदलाव
अधिकतर पत्नियां अपने पति को लेकर काफी समर्पित रहती हैं। हालांकि अगर अचानक उनके व्यवहार में बदलाव आ जाए तो समझ जाइए कि यह रिश्ते के लिए खतरे का संकेत है। पत्नी अगर आपकी बातों पर ध्यान नहीं देती, गंभीरता से बातें नहीं सुनती या आपकी बातों पर झुंझलाकर जवाब देती हैं या फिर बेवजह गुस्सा करने लगें तो समझ जाएं कि पत्नी किसी बात से नाराज हैं।
बात-बात पर झगड़ा
रिश्ते में बहुत अधिक झगड़े होना, अक्सर पत्नी का ताने मारना इस बात का संकेत है कि शादीशुदा जीवन में तूफान आने लगा है। पत्नी का बहुत अधिक चिड़चिड़ापन बताता है कि वह किसी बात से संतुष्ट नहीं है, लेकिन पति उनके व्यवहार को अनदेखा कर जाते हैं।
कपल के बीच एक इमोशनल बाॅन्ड होता है। रिश्ता बिगड़ने की एक वजह पार्टनर के बीच भावनात्मकता की कमी होना है। पत्नी को जब आपके सुख दुख से कोई फर्क न पड़े, वह आपके विचारों को न समझें तो समझ जाएं कि रिश्ता बिगड़ने की कगार पर है।