फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चों के साथ बिताने का नहीं मिल रहा है समय? तो अपनाएं ये क्रिएटिव और असरदार तरीके

Fri, 07 Mar 2025 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

अगर आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। कम समय में भी आप कुछ खास और मजेदार तरीकों से उनके साथ मजबूत बॉन्ड बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे।

विज्ञापन
Parenting Tips: Are you not getting time to spend with your children Then adopt these creative methods
कम समय में भी बच्चों संग प्यार और अपनापन बढ़ाने के जादुई तरीके - फोटो : freepik.com

हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे की परवरिश सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे हमेशा अपने बच्चों के लिए बेहतरीन चीजें ही चाहते हैं, उनकी खुशियों के लिए कोई भी सीमा नहीं होती। उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी परवरिश के लिए हर कदम काफी सोच-समझकर ही उठाना पड़ता है।

अगर आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। कम समय में भी आप कुछ खास और मजेदार तरीकों से उनके साथ मजबूत बॉन्ड बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे।

Parenting Tips: Are you not getting time to spend with your children Then adopt these creative methods
कम समय में भी बच्चों संग प्यार और अपनापन बढ़ाने के जादुई तरीके - फोटो : freepik.com

1. सुबह की दिनचर्या को खास बनाएं
सुबह का वक्त सिर्फ हड़बड़ी और स्कूल के लिए तैयार होने तक सीमित न रखें। बच्चों के साथ नाश्ता करें, उन्हें तैयार होने में मदद करें और प्यार भरी बातें करें। उनके दिन को एनर्जेटिक और खुशनुमा बनाने के लिए उन्हें मोटिवेट करें।

Parenting Tips: Are you not getting time to spend with your children Then adopt these creative methods
कम समय में भी बच्चों संग प्यार और अपनापन बढ़ाने के जादुई तरीके - फोटो : freepik.com

2. सोने से पहले कहानियों की दुनिया में जाएं
अगर दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं, तो रात में सोने से पहले 10-15 मिनट का समय निकालें और बच्चों को कहानी सुनाएं। चाहें तो यह कोई मजेदार किस्सा हो, परियों की कहानी या उनकी ही कोई शरारती हरकतों को रोचक अंदाज में दोहराएं। यह एक शानदार तरीका है उनके साथ इमोशनल कनेक्शन बनाने का।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips: Are you not getting time to spend with your children Then adopt these creative methods
कम समय में भी बच्चों संग प्यार और अपनापन बढ़ाने के जादुई तरीके - फोटो : freepik

3. वीकेंड को 'फैमिली फन डे' बनाएं
हफ्तेभर की व्यस्तता के बावजूद वीकेंड पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। उनके पसंदीदा खेल खेलें, पार्क में घूमें, साथ में कोई आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटी करें या फिर कोई नई मजेदार चीज ट्राई करें। इससे आपका रिश्ता और गहरा होगा।

विज्ञापन
Parenting Tips: Are you not getting time to spend with your children Then adopt these creative methods
शिक्षक और छात्र - फोटो : freepik

4. 'नो स्क्रीन टाइम' – सिर्फ आप और आपका बच्चा
जब भी बच्चों के साथ हों, मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी डिजिटल डिवाइस से दूरी बनाएं। पूरी तरह उनके साथ मौजूद रहें, उनसे बातें करें और उनके साथ हंसी-मजाक करें। इससे उन्हें लगेगा कि वे आपकी प्राथमिकता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed