फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Tips: दोस्ती के काबिल नहीं होते हैं 10 तरह के लोग, दूरी बनाने में ही है भलाई

Fri, 07 Mar 2025 03:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

दोस्त के नाम पर गलत व्यक्ति आपको लक्ष्य से भ्रमित करके आपका जीवन खराब कर सकता है। यहां 10 तरह के लोगों के बारे में बताया जा रहा है जिनसे आपको कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Friendship Tips 10 Types Of People You Cannot Be Friends With
10 तरह के लोग दोस्त बनाने योग्य नहीं होते हैं - फोटो : Istock

Friendship Tips  आपके दोस्त या संगत बताती है कि आप किस तरह का व्यक्ति है क्योंकि दोस्तों का काफी असर व्यक्ति की सोच और समाज के प्रति उसके बर्ताव पर निर्भर करता है। दोस्त आपके जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक असर डाल सकता है। दोस्तों के साथ आप जीवन का अहम वक्त गुजारते हैं। वह आपके मन की बात जानते हैं। एक दोस्त आपकी पसंद-नापसंद, आपके सपने और लक्ष्य सभी कुछ जानता है और इसे प्रभावित भी करता है।



दोस्त आपकी संगत बन जाता है जो आपके व्यवहार, विचार और आदतों पर असर डाल सकता है। ऐसे में अगर आपने गलत दोस्त बना लिया तो आपका जीवन गलत दिशा में जा सकता है। दोस्त के नाम पर गलत व्यक्ति आपको लक्ष्य से भ्रमित करके आपका जीवन खराब कर सकता है। यहां 10 तरह के लोगों के बारे में बताया जा रहा है जिनसे आपको कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

Friendship Tips 10 Types Of People You Cannot Be Friends With
आत्ममुग्ध और चालाक लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए - फोटो : Adobe

आत्ममुग्ध 

दोस्ती आपस में होनी चाहिए, जहां दोनों लोग एक दूसरे की परवाह करें। हालांकि,जब कोई व्यक्ति केवल अपने बारे में बात करता है और कभी आपकी बात नहीं सुनता है तो ऐसी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकती है।

चालाक

मैनिपुलेटर वह व्यक्ति होता है जो चालाकी से दूसरे को प्रभावित करके अपना काम निकालता है। कुछ लोग जो खुद को दोस्त कहते हैं वह अक्सर आपको काबू में करने के लिए अपराध बोध, झूठ  या भावनात्मक तौर पर आपका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहना हमेशा बेहतर होता है।  

Friendship Tips 10 Types Of People You Cannot Be Friends With
ड्रामेबाज और दोस्त की खाल में दुश्मन दोस्त - फोटो : Istock

नौटंकीबाज 

अंग्रेजी में इसे ड्रामा क्वीन कहते हैं। ऐसे लोग खुद को मुसीबतों में पड़ते ही हैं और दूसरों के लिए भी परेशानी खड़ी करना पसंद करते हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं कि उनका दोस्त तनावग्रस्त हो जाता है। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। 

फ्रेनेमी

फ्रेनेमी उन लोगों के लिए उपयोग में आने वाला टर्म है जो दोस्त की आड़ में दुश्मन होते हैं। ऐसे लोग आपके दोस्त होने का दिखावा करते हैं लेकिन मन ही मन आपसे ईर्ष्या करते हैं। ये लोग विश्वास योग्य नहीं होते हैं । इसलिए इन्हें आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Tips 10 Types Of People You Cannot Be Friends With
शिकायती और धोखेबाज लोग - फोटो : iStock

शिकायती लोग 

हर बात पर शिकायत करने वाले और दूसरों से असंतुष्ट रहने वाले लोग नकारात्मक विचारों वाले होते हैं। उनका नकारात्मक  दृष्टिकोण आपकी ऊर्जा को खत्म कर देता है। वे कभी भी अच्छा पक्ष नहीं देखते और आपको भी सकारात्मकता व अच्छाई देखने नहीं देते हैं।

धोखेबाज

ऐसे लोग अक्सर भरोसा तोड़ देते हैं, झूठ फैलाते हैं और अपनी सुविधा के मुताबिक आपकी पीठ पीछे वार करते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व के लोगों से सावधान रहें और दूरी बना लें।

विज्ञापन
Friendship Tips 10 Types Of People You Cannot Be Friends With
जलने वाले या लोगों का इस्तेमाल करने वाले लोगों से दूर रहें - फोटो : pexel

ईर्ष्यालु

आपकी या किसी की भी खुशियों से जलने वाले कभी खुश नहीं रहते हैं। जलन की भावना उनमें नकारात्मकता फैला देती है। ऐसे लोग जो आपकी तरक्की या खुशियों से खुश नहीं होते हैं, उनसे दूरी बनाना ही बेहतर रहता है।

लोगों का इस्तेमाल करने वाले

कुछ लोगों को अपने फायदे के लिए दूसरों का इस्तेमाल करने की आदत होती है। जब आप उनकी मदद नहीं कर पाते हैं तो वह आपको आसानी से छोड़ देते हैं। सच्चा दोस्त ऐसा कभी नहीं करता है। इस तरह के लोगों से दोस्ती या संबंध नहीं रखने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed