What Women Think : अक्सर जब कोई स्मार्ट, आत्मविश्वासी और हैंडसम लड़का सामने से गुजरता है तो कई बार लड़कियों के मन में तरह-तरह के विचार आते हैं। आकर्षक लड़के के बगल से निकलते समय लगभग हर लड़की के दिमाग में कुछ बातें जरूर आती हैं। हालांकि हर लड़की की सोच अलग हो सकती है, लेकिन कुछ सामान्य बातें हैं जो अधिकतर लड़कियों के मन में जरूर आती हैं।
यह सोच लड़कियों की उम्र, अनुभव और मन स्थिति पर भी स्थित होती हैं। लेकिन यह सच है कि लड़कियों के मन में भी उतनी ही उत्सुकता और विचार आते हैं, जितने लड़कों के मन में लड़कियों को देखकर आते हैं। फर्क बस इतना है कि लड़कियां अपने जज़्बातों को बेहतर तरीके से संभालना जानती हैं। आइए जानें हैंडसम लड़कों के सामने से निकलते समय लड़कियों के दिल में क्या बात आ सकती है।
2 of 5
वाह! क्या पर्सनैलिटी है
- फोटो : Adobe
वाह! क्या पर्सनैलिटी है
लड़कियां सबसे पहले लड़के के लुक्स पर नजर डालती हैं। लड़के ने कैसे कपड़े पहनें हैं, उनका हेयर स्टाइल और चलते समय उनका आत्मविश्वास देखकर लड़कियां लड़के की पर्सनैलिटी को नोटिस करती हैं। जब उन्हें लड़के का लुक और पर्सनैलिटी उनकी पसंद के अनुरूप लगती है तो वह सबसे पहले उनके मन में यही विचार आता है, 'कितना स्मार्ट और स्टाइलिश है ये लड़का।
3 of 5
क्या ये मुझे नोटिस कर रहा है?
- फोटो : pexel
क्या ये मुझे नोटिस कर रहा है?
अगर लड़के की पर्सनैलिटी लड़की को पसंद आती है तो उसके करीब से गुजरते समय लड़की न केवल लड़के को ठीक से निहारती है, बल्कि उनके मन में यह भी उत्सुकता होता है कि क्या सामने वाला लड़का उन्हें देख रहा है या नहीं। लड़कियों के मन में यह सवाल आता है कि सामने से आ रहे हैंडसम लड़के की नजर मुझपर पड़ी या नहीं। वहीं अगर लड़की की आंखें उस प्रभावशाली लुक वाले लड़के से टकरा जाती हैं तो उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ जाती है।
4 of 5
क्या ये सिंगल होगा?
- फोटो : Adobe stock
क्या ये सिंगल होगा?
हैंडसम लड़के को सामने देखकर लड़कियां ये जरूर सोचती हैं कि क्या यह लड़का सिंगल होगा। इस लड़के की गर्लफ्रेंड होगी या नहीं और अगर ये इतना हैंडसम है तो इसकी गर्लफ्रेंड कैसी दिखती होगी।
5 of 5
कहीं घमंडी तो नहीं?
- फोटो : Adobe
कहीं घमंडी तो नहीं?
बहुत ज्यादा दिखावे या अतिआत्मविश्वासी वाले लड़कों को लड़कियां तुरंत पहचान लेती हैं और सोचती हैं, “बस देखने में हैंडसम है, पर एटीट्यूड बहुत है।” ऐसी स्थिति में आकर्षण की जगह दूरी बन जाती है।