फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पेशल: जानिए वेलेंटाइन डे पर किस गिफ्ट को लेना ज्यादा पसंद करती हैं युवतियां

Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
not diamonds giving this to your girlfriend and win her heart
gift
बात वेलेंटाइन और औरतों की पसंद नापसंद की चल रही हो तो ये जानना जरूरी है कि औरतें वेलेंटाइन पर क्या गिफ्ट पसंद करती हैं। जी हां अगर आप ये राज जान गए तो इस बार अपनी प्रियतमा को मनचाहा गिफ्ट देकर खुश कर दीजिए।
not diamonds giving this to your girlfriend and win her heart
Diamond Ring
हीरा नहीं है सदा के लिए

आपको जानकर अचंभा होगा कि वेलेंटाइन या और किसी प्यार के सेलिब्रेशन में लड़कियां गिफ्ट के तौर पर डायमंड लेना पसंद नहीं करती। आमतौर पर युवक सोचते  हैं कि डायमंड रिंग या नैकलेस औरतों की कमजोरी है और इसे पाकर वो बेहद खुश होंगी तो ये गलतफहमी है। दरअसल औरतें प्यार भरा आलिंगन और प्यार के दूसरे इजहारों को ही गिफ्ट के रूप में पसंद करती हैं।
not diamonds giving this to your girlfriend and win her heart
Couple - फोटो : Instagram
रोमांस भरी कविता सिर्फ तुम्हारे लिए

डेली मेल के अनुसार करीब 87 फीसदी औरतें चाहती है कि वेलेंटाइन के मौके पर उनका पार्टनर उनके लिए स्पेशल तौर पर एक रोमांटिक कविता लिखे। जबकि पचास फीसदी औरतों का कहना है कि पार्टनर द्वारा आंखों में आंखें डालकर कहे गए तीन रोमांटिक शब्द उन्हें किसी भी गिफ्ट से ज्यादा कीमती लगते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
not diamonds giving this to your girlfriend and win her heart
kiss
किस, प्यार की एक झप्पी या प्यार भरे दो शब्द 

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक दस में से नौ औरतें किसी महंगे गिफ्ट की अपेक्षा हग, किस या लव यू कार्ड चाहती हैं। औरतें चाहती है कि दो मिनट के लिए ही सही लेकिन पार्टनर का सारा ध्यान उनके ऊपर हो और वो दिल से अपने प्यार की फीलिंग को जाहिर करे। केवल एक फीसदी औरतें गिफ्ट में अर्न्तवस्त्र चाहती हैं। उससे भी कम औरतें चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें मॉडल जैसे लिंगरी उत्पाद गिफ्ट करे। तीन फीसदी औरतों की ख्वाहिश रहती  कि पार्टनर प्यार का इजहार करने के लिए किसी लक्जरी ट्रिप पर ले जाए।  

BHF के रीटेल डायरेक्टर माइक टेलर कहते हैं कि ये सर्वे दिखाता है कि प्यार का इजहार करने के लिए ज्यादा बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। वैसे वेलेंटाइन डे का दिन उन लोगों के लिए अच्छा है जो पहली बार प्यार का इजहार कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed