फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के ठीक बाद न करें ये गलतियां, बनने लगेगी नकारात्मक छवि

Thu, 15 Apr 2021 01:07 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 15 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
never do this mistakes after marriage in hindi
ससुराल में शुरुआत से ही समझदारी से रहें - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद लड़कियों के जीवन में कई सारे बदलाव होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उन बदलावों के लिए तैयार रहें और ससुराल में शुरुआत से ही समझदारी से रहें। यदि आप ससुराल को भी अपने घर जैसा ही समझकर रहेंगी तो संभावना है कि आपके लिए आगे चलकर मुश्किलें खड़ी हो जाए। इसलिए आपका व्यवहार, काम सब बहुत संतुलित होना चाहिए ताकि किसी भी बात का प्रभाव आपकी छवि पर न पड़े। अगली स्लाइड्स से जानिए शादी के ठीक बाद नई दुल्हन को कौनसी गलतियां नहीं करना चाहिए। 

 

never do this mistakes after marriage in hindi
ससुराल में सबकुछ नया ही मिलेगा - फोटो : pixa

शिकायत करना
आप अपने घर में पिछले कई सालों से रह रहे थे इसलिए वहां आपको हर चीज की आदत डल चुकी थी लेकिन यहां ससुराल में सबकुछ नया ही मिलेगा। ऐसे में आपको खुद से यह स्वीकारना होगा कि आपके लिए सबकुछ सामान्य हो जाए,इस स्थिति में अभी समय लगेगा इसलिए कोई भी बात यदि समझ के परे हैं तो उस को फिलहाल के लिए नजरअंदाज करें। एक-एक बात की शिकायत करना कोई समाधान नहीं है। 

 

never do this mistakes after marriage in hindi
सब की नजरों में बुरी बनने लगेंगी - फोटो : social media

बहुत अधिक मोबाइल चलाना
आप नए घर में आई हैं, यहां आपके लिए भी सब नया है और सबके लिए आप नए हो। ऐसे में यह समय आपको एक-दूसरे को समझने में बिताना है। यदि आप अपने घर की तरह यहां शुरू से ही मोबाइल पर अधिक समय बिताएंगी तो आप सब की नजरों में बुरी बनने लगेंगी क्योंकि किसी को भी यह रवैया अच्छा नहीं लगेगा कि वो आपसे बात कर रहे हैं और आपका ध्यान तो अपने मोबाइल की ओर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
never do this mistakes after marriage in hindi
इस तरह की बातों से परहेज करें - फोटो : सोशल मीडिया

इधर-उधर की बातें करना
यदि आप सभी से इधर-उधर की बातें करेंगी तो कोई आपसे ज्यादा बात करना पसंद नहीं करेगा क्योंकि उनके लिए तो उनके पड़ोसी, परिवार के किसी सदस्य की कोई आदत, सामान्य है लेकिन आपको यह अलग लगता है तो इसका अर्थ यह कतई ही नहीं कि वो खराब है। हो सकता है आपके इस प्रकार के रवैये से किसी को बुरा लग जाए इसलिए इस तरह की बातों से परहेज करें। कोई अन्य भी ऐसी बात करे तो हां में हां न मिलाएं। 

विज्ञापन
never do this mistakes after marriage in hindi
शुरू से ही इस बात का ध्यान रखें - फोटो : social media

खर्चा करना
आपको पहले समझना होगा कि आपके ससुराल में खर्च को लेकर क्या हिसाब- किताब है। यदि आप खर्चालु प्रवृत्ति की हैं और ससुराल में पैसों को मामले में बहुत संभल-संभलकर चला जाता है तो आपको अपने स्वभाव को बदलना होगा क्योंकि यदि आप बिना आवश्यकता के बहुत शॉपिंग करेंगी तो आप घर- परिवार वालों की नजरों में तो आएंगी ही, साथ ही पीठ पीछे आपके बातें भी होने लगेगी इसलिए शुरू से ही इस बात का ध्यान रखें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed