फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2025 Shayari: मदर्स डे पर इन शायरियों से मां का जीते दिल, पढ़कर 'वाह-वाह' करेंगे सब

Sun, 11 May 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 May 2025 06:00 AM IST
सार

Happy Mothers Day 2025 Shayari: मदर्स डे की शुरुआत शायरियों और कविताओं के जरिए करें। मां को सुंदर शब्दों में पिरोई कविताएं सुनाकर मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दें।

विज्ञापन
Happy Mothers Day 2025 Shayari Messages Poem Songs For Mother Day Wishes Wallpapers and Status in hindi
Mothers Day 2025 - फोटो : Amar Ujala

Happy Mothers Day 2025 Shayari : मां प्रेम, त्याग, ममता और बलिदान का प्रतीक हैं। मां केवल हमें जन्म नहीं देती, बल्कि जीवन के हर पड़ाव पर हमारी रक्षा करती हैं। मदर्स डे माताओं को सम्मान और आभार प्रकट करने का विशेष दिन है।



मदर्स डे एक वार्षिक पर्व है, जो दुनियाभर में मातृत्व और मां के प्रति प्रेम व योगदान को समर्पित है। इस दिन लोग अपनी मां, दादी, नानी, सास या मां समान महिलाओं को तोहफे, कार्ड, फूल या संदेश देकर धन्यवाद कहते हैं।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम जो कुछ भी हैं, उसमें मां की भूमिका सबसे अहम है। इसलिए इस दिन मां को थैंक यू कहना न भूलें। सुंदर शायरियां और प्यार से परिपूर्ण कविताएं सुनाकर मां का आभार व्यक्त करें। यहां मदर्स डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिन्हें आप अपनी मां को सुना कर दिल जीत सकते हैं।

Happy Mothers Day 2025 Shayari Messages Poem Songs For Mother Day Wishes Wallpapers and Status in hindi
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आपकी गोद में सुकून है,
आपकी बातों में ज्ञान है
और आपके आशीर्वाद में
जीवन का वरदान है।

मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं

Happy Mothers Day 2025 Shayari Messages Poem Songs For Mother Day Wishes Wallpapers and Status in hindi
मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

हर रिश्ते में मिलावट देखी
कच्चे रंगों की सजावट देखी
लेकिन जब भी अपनी मां को देखा
उसके चेहरे कभी थकावट नहीं देखी।

मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Mothers Day 2025 Shayari Messages Poem Songs For Mother Day Wishes Wallpapers and Status in hindi
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala
मां, आपके बिना मैं कुछ भी नहीं।
आपने बिना थके, बिना रुके
मेरे लिए जो कुछ किया,
वो कभी भुला नहीं सकता।

मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Happy Mothers Day 2025 Shayari Messages Poem Songs For Mother Day Wishes Wallpapers and Status in hindi
मदर्स डे - फोटो : amar ujala

जब-जब कागज पर लिखा

मैंने मां का नाम
कलम अदब से बोल उठी
हो गए तुम्हारे चारों धाम।

मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed