फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Late Marriage: 30 की उम्र के बाद शादी के फायदे सुनकर खुश होंगे, नुकसान जानकर सोच में पड़ जाएंगे

Tue, 02 Sep 2025 03:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Sep 2025 03:33 PM IST
सार

Marriage After 30 Advantages and Disadvantages: देर से शादी के इतने फायदे होने के बावजूद कई नुकसान भी होते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप भी 30 की उम्र के बाद शादी की योजना बना रहे हैं तो देर से शादी के फायदे और नुकसान दोनों जान लीजिए। 

विज्ञापन
Marriage After 30 Advantages and Disadvantages Of Late Marriage in hindi
देर से शादी करने के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe

Marriage After 30 Advantages and Disadvantages: शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और समझ का रिश्ता है। आजकल कई लोग करियर, पढ़ाई, या निजी उन्नति के कारण शादी देर से करना पसंद करते हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद शादी करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। देर से शादी करने वाले कपल्स इस रिश्ते को लेकर अधिक गंभीर और परिपक्व होते हैं। वह आत्मनिर्भर होते हैं और आर्थिक तौर पर मजबूत होते हैं। ऐसे में वह शादी के बंधन को निभाने में अधिक सक्षम हो पाते हैं। देर से शादी के इतने फायदे होने के बावजूद कई नुकसान भी होते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप भी 30 की उम्र के बाद शादी की योजना बना रहे हैं तो देर से शादी के फायदे और नुकसान दोनों जान लीजिए। 

Marriage After 30 Advantages and Disadvantages Of Late Marriage in hindi
आर्थिक स्थिरता - फोटो : istock

30 की आयु के बाद शादी करने के फायदे

आर्थिक स्थिरता

30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ज्यादातर लोग करियर में सेट हो चुके होते हैं। नौकरी, बिज़नेस या सेविंग्स की वजह से शादी के बाद आर्थिक असुरक्षा कम रहती है। इस उम्र में लोग आत्मनिर्भर होकर पार्टनर को बेहतर सपोर्ट कर पाते हैं। अगर आप 24-25 साल में शादी करेंगे तो हो सकता है कि उस वक्त आप आर्थिक रूप से स्थिर न हों। 

मानसिक परिपक्वता और समझदारी

कच्ची उम्र में लिए गए फैसले अक्सर जल्दबाजी में होते हैं, लेकिन 30 के बाद लोग मानसिक रूप से परिपक्व हो जाते हैं और रिश्तों को लेकर ज्यादा गंभीर और समझदार हो जाता है। यह परिपक्वता शादी को मजबूत और स्थायी बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

Marriage After 30 Advantages and Disadvantages Of Late Marriage in hindi
प्राथमिकताओं की समझ - फोटो : istock

पर्सनल ग्रोथ और स्वतंत्रता

30 से पहले लोग पढ़ाई, करियर, यात्रा और अपने शौक पूरे करने में लगे रहते हैं। देर से शादी करने पर उन्हें अपने सपनों और निजी जिंदगी को जीने का पर्याप्त समय मिल चुका होता है, जिससे शादी के बाद कोई पछतावा नहीं रहता।


प्राथमिकताओं की समझ

उम्र बढ़ने पर-आते लोग अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे से समझते हैं। वे जानते हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए और कैसे अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना है। 

पैसे का सही इस्तेमाल करना

नई-नई नौकरी मिलने पर हम सभी अपनी ख्वाहिशों को पूरी करने में ही सारा पैसा उड़ा देते हैं लेकिन 30 की उम्र में हमें पैसे की अहमियत पता लग जाती है। ऐसे में इस उम्र तक हम सभी पैसों का सही से इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage After 30 Advantages and Disadvantages Of Late Marriage in hindi
गर्भधारण में समस्या - फोटो : Adobe

30 के बाद शादी करने के नुकसान

गर्भधारण में समस्या

महिलाओं के लिए 30 के बाद प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 35 के बाद गर्भधारण में कठिनाई और जटिलताओं की संभावना बढ़ सकती है। उम्र के साथ अंडाणुओं की गुणवत्ता कम होती जाती है, जिससे गर्भावस्था में दिक्कत आ सकती है। पुरुषों के लिए भी उम्र के साथ स्पर्म की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे गर्भधारण में देरी हो सकती है। बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ती हैं जो स्वस्थ शादीशुदा जीवन को आगे बढ़ाने में मुश्किल पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन
Marriage After 30 Advantages and Disadvantages Of Late Marriage in hindi
संबंधों में समायोजन की कठिनाई - फोटो : Adobe

सामाजिक दबाव और अपेक्षाएं

30 के बाद परिवार और समाज से शादी को लेकर अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कभी-कभी परिवार और रिश्तेदारों की उम्मीदों के कारण जल्दबाजी में निर्णय लेने का खतरा रहता है। शादी के बाद ही कपल पर परिवार को आगे बढ़ाने और बच्चों की उम्मीद की जाने लगती है, इसका दबाव भी वह झेलते हैं। परिवार और पार्टनर दोनों की अपेक्षाओं का बोझ भी मानसिक तौर पर दबाव डालता है।


संबंधों में समायोजन की कठिनाई

30 की उम्र तक व्यक्ति की सोच, आदतें और जीवनशैली काफी स्थिर हो जाती है, जिससे किसी नए व्यक्ति के साथ सामंजस्य बैठाने में कठिनाई हो सकती है। दोनों पक्षों की स्वतंत्रता की आदतों के कारण विवाह में समझौते करना मुश्किल हो सकता है। बड़ी उम्र के लोगों के लिए एक दूसरे की जीवनशैली और पसंद में ढलने और एडजस्ट करने में दिक्कत आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed