फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day 2025: माता-पिता नहीं, बल्कि शिक्षक देते हैं बच्चों को ये पांच अनमोल जीवन पाठ

Mon, 01 Sep 2025 04:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Sep 2025 04:36 PM IST
सार

Teachers Day 2025: घर बच्चों की पहली पाठशाला है, लेकिन स्कूल और शिक्षक ही उन्हें वास्तविक जीवन जीने के गुर सिखाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 जीवन के मंत्र, जो घर की चारदीवारी में नहीं, बल्कि स्कूल के क्लासरूम और शिक्षकों की संगति से ही मिलते हैं।

विज्ञापन
Teachers Day 2025 Life Lessons For Kids Parenting vs Teachers Lessons Important For Student Life
शिक्षक दिवस 2025 - फोटो : Adobe

Teachers Day 2025: मां-बाप बच्चों को प्यार, संस्कार और सुरक्षा देते हैं, लेकिन जीवन के कुछ बेहद अहम सबक ऐसे होते हैं जो बच्चे सिर्फ अपने शिक्षकों से ही सीखते हैं। शिक्षक न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि बच्चों को समाज में जीने और व्यक्तित्व विकसित करने के अनमोल सूत्र भी सिखाते हैं। हर बच्चे के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। घर बच्चों की पहली पाठशाला है, लेकिन स्कूल और शिक्षक ही उन्हें वास्तविक जीवन जीने के गुर सिखाते हैं। अनुशासन, टीमवर्क, असफलता से जूझना, समानता और आत्मविश्वास ये वे पांच जीवन पाठ हैं, जिनकी बुनियाद शिक्षक रखते हैं। यही वजह है कि शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 जीवन के मंत्र, जो घर की चारदीवारी में नहीं, बल्कि स्कूल के क्लासरूम और शिक्षकों की संगति से ही मिलते हैं।

Teachers Day 2025 Life Lessons For Kids Parenting vs Teachers Lessons Important For Student Life
अनुशासन का महत्व - फोटो : freepik

अनुशासन का महत्व

घर में बच्चे अक्सर लाड़-प्यार के कारण नियमों को तोड़ देते हैं लेकिन शिक्षक उन्हें अनुशासन का असली अर्थ सिखाते हैं। समय पर आना, होमवर्क पूरा करना और पढ़ाई में निरंतरता रखना यह आदतें जीवनभर सफलता की नींव बनती हैं।

Teachers Day 2025 Life Lessons For Kids Parenting vs Teachers Lessons Important For Student Life
टीमवर्क और सहयोग - फोटो : Istock

टीमवर्क और सहयोग

स्कूल में खेल, ग्रुप प्रोजेक्ट्स और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों को टीमवर्क की ताकत समझाती हैं। शिक्षक बताते हैं कि अकेले नहीं, बल्कि मिलकर काम करने से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers Day 2025 Life Lessons For Kids Parenting vs Teachers Lessons Important For Student Life
असफलता को स्वीकारना - फोटो : freepik

असफलता को स्वीकारना

घर में बच्चों की गलतियों को ढक दिया जाता है, लेकिन शिक्षक उन्हें असफलता से सीखना और दोबारा उठ खड़े होना सिखाते हैं। यही गुण आगे चलकर जीवन की बड़ी चुनौतियों से जूझने में मदद करता है।

विज्ञापन
Teachers Day 2025 Life Lessons For Kids Parenting vs Teachers Lessons Important For Student Life
निष्पक्षता और समानता - फोटो : freepik

निष्पक्षता और समानता

शिक्षक हर छात्र को समान दृष्टि से देखते हैं। वे बच्चों को यह सिखाते हैं कि जाति, धर्म, लिंग या आर्थिक स्थिति से परे सबको बराबर मानना चाहिए। यह मूल्य समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed