फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2020: क्रिसमस पर दोस्तों को बजट में दें यह शानदार उपहार, तारीफ करते नहीं थकेंगे दोस्त

Wed, 23 Dec 2020 01:24 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 23 Dec 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Christmas 2020:low budget gift ideas for christmas for friends in hindi
आपके दोस्त इन तोहफों की तारीफ करते नहीं थकेंगे - फोटो : Social Media

क्रिसमस का कई लोगों को इसलिए भी इंतजार रहता है क्योंकि क्रिसमस पर एक- दूसरे को तोहफे दिए जाते हैं। आजकल तो दोस्त एक-दूसरे के सीक्रेट सांता बनकर भी अपने दोस्तों तक तोहफे पहुंचाते हैं। क्रिसमस पर यदि दोस्तों को तोहफे देने की आप भी योजना बना रहे हैं लेकिन आर्थिक रूप से थोड़े परेशान हैं तो चिंतामुक्त हो जाइए क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे विकल्प जिनकी सहायता से आपके बजट में आप शानदार तोहफे तो ले ही आएंगे, साथ ही आपके दोस्त आपके इन तोहफों की तारीफ करते नहीं थकेंगे क्योंकि यह तोहफे उनके लंबे समय तक काम आएंगे। 

Christmas 2020:low budget gift ideas for christmas for friends in hindi
बेडशीट एक बहुत अच्छा तोहफा हो सकता है - फोटो : Social media

बेडशीट 
क्रिसमस के अवसर पर बेडशीट एक बहुत अच्छा तोहफा हो सकता है क्योंकि नए साल में वैसे ही लोग घर पर अधिकतर चीजें बदलते हैं। भारतीय घरों में नए बेडशीट ,सोफा कवर आदि बिछाना बहुत सामान्य बात है इसलिए यदि आप ऐसा कोई तोहफा देते हैं तो सामने वाले की जरूरत की भी पूर्ति होगी साथ ही आपके भी बजट में आ जाएगा। 

Christmas 2020:low budget gift ideas for christmas for friends in hindi
अपनी इच्छानुसार आप ब्रांड का चयन भी कर सकते हैं - फोटो : social media

विंटर केयर प्रोडक्ट्स
आजकल अलग-अलग रेंज में विंटर केयर प्रोडक्ट्स आते हैं। इन्हें काफी सुंदर गिफ्ट रेप किया जाता है। अपनी रेंज के अनुसार भी लोग इन्हें बनवाते हैं। सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए विंटर केयर हैम्पर यदि आप किसी को देंगे तो यह बहुत अधिक महंगा भी नहीं पड़ेगा और पूरे परिवार के काम आ सकेगा। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से उपलब्ध होगा और अपनी इच्छानुसार आप ब्रांड का चयन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2020:low budget gift ideas for christmas for friends in hindi
विंड चैन देकर सकारात्मकता बांट सकते हैं - फोटो : Pixabay

विंड चैन
विंड चैन एक सदाबहार उपहार है। अच्छे से अच्छा विंड चैन भी बहुत अधिक महंगा नहीं आता है। क्रिसमस को बड़ा दिन माना जाता है और यह पर्व नव वर्ष तक चलता रहता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि घर में इन दिनों सकारात्मक ऊर्जा के साथ उत्साह बना रहे। विंड चैन की ध्वनि से घर की ऊर्जा में परिवर्तन होता है सलिए आपके अपने मित्रों को विंड चैन देकर सकारात्मकता बांट सकते हैं। 

 

विज्ञापन
Christmas 2020:low budget gift ideas for christmas for friends in hindi
यह बहुत अधिक महंगे भी नहीं आते हैं - फोटो : social media
शॉल या मफलर
मौसम के अनुसार आप दोस्तों को कोई खूबसूरत सी शॉल या मफलर भी तोहफे के रूप में दे सकते हैं। इससे उन्हें तो सर्दियों के दौरान गर्माहट मिलेगी ही साथ ही आप लोगों के इस सुमधुर रिश्ते की भी गर्माहट झलकेगी। थीम के अनुसार आप इनमें लाल रंग का चयन भी कर सकते हैं। यह बहुत अधिक महंगे भी नहीं आते हैं लेकिन उपहार के रूप में यह बहुत अच्छे लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed