डेनज़ेल वॉशिंगटन प्रसिद्ध अमेरिकी एक्टर हैं। दुनियाभर में अपने दमदार अभिनय के लिए सराहे जाते हैं। दो बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुके हैं। 56 साल के इस अभिनेता की मिसाल सिर्फ दमदार अभिनय के लिए ही नहीं दी जाती बल्कि एक अच्छे पति और प्रेमी के तौर पर भी दुनियाभर में डेनजे़ल के फैंस उनको याद करते हैं। डेनज़ेल और पौलेट वाशिंगटन, हॉलीवुड की ऐसी जोड़ी है जिसके रिलेशनशिप की तारीफें करते लोग नहीं थकते। इस जोड़ी की शादी भी सबसे सफल शादी मानी जाती है। अमेरिका के अश्वेत समुदाय में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिसेल ओबामा के सफल रिलेशनशिप और विवाह की जिस तरह से मिसाल दी जाती है, उसी तरह डेनज़ेल और पौलेट की भी दी जाती है। आइए डेनज़ेल वॉशिंगटन की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
लव स्टोरी: पहली डेट पर बिल को लेकर हुई लड़ाई, आज है सबसे सफल जोड़ी
कौन हैं डेनज़ेल वॉशिंगटन
डेनजे़ल वॉशिंगटन हॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैें। अमेरिकी अश्वेत समुदाय से आते हैं। 1954 में न्यूयॉर्क सिटी में एक साधारण परिवार में पैदा हुए। मां ब्यूटी पार्लनर चलाती थीं। जब डेनज़ेल 14 साल के हुए तो माता-पिता का तलाक हो गया। 1977 में डेनजेल ने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया। उन्होंने फिल्मों में काम करने से पहले टीवी में काम किया। वह थिएटर से भी जुड़े रहे। हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म ग्लोरी में डेनजेल की एक्टिंग की सराहना मिली और उनको नई पहचान। आइए अब डेनजेल की लव स्टोरी जानते हैं..
डेनज़ेल वॉशिंगटन और पौलेट 1977 में मिले। यह वह दौर था जब डेनजे़ल अपने पहले टीवी रोल की शूटिंग कर रहे थे। 1983 में इस जोड़े ने शादी कर ली। डेनज़ेल और पौलेट के चार बच्चे हैं। हॉलीवुड में जहां दूसरे अभिनेताओं के अफेयर के किस्से बेहद आम है वहीं डेनजेल का नाम कभी हॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से नहीं जुड़ा। वह पत्नी पौलेट के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद ईमानदार और कमिटेड हैं। यही वजह है कि उनकी जोड़ी को हॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी माना जाता है।