फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2026: पहली लोहड़ी पर नई बहू को क्या देना चाहिए? ये चीजें हैं सबसे शुभ

Tue, 13 Jan 2026 07:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:46 AM IST
सार

Lohri Gift For New Bride: लोहड़ी पर नई दुल्हन को तोहफा देकर परिवार में उसका स्वागत धूमधाम से किया जा सकता है। यहां नई दुल्हन के लिए लोहड़ी के गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lohri 2026 First Lohri Gift Ideas For New Bride
लोहड़ी पर नई दुल्हन के लिए गिफ्ट - फोटो : Adobe stock

Lohri Gift Ideas For New Bride: पंजाब और उत्तर भारत में पहली लोहड़ी सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि नई बहू के स्वागत का सामाजिक संस्कार है। यह वह दिन होता है जब परिवार, रिश्तेदारी और परंपरा तीनों एक साथ बहू को अपनाने का ऐलान करते हैं। ढोल, अग्नि और मिठास के बीच दिए गए तोहफे सिर्फ वस्तुएं नहीं, आशीर्वाद और अपनापन होते हैं। 2026 में लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जा रही है और अगर इस साल शादी के बाद आपके घर की दुल्हन की पहली लोहड़ी है, तो तोहफों का चुनाव सोच-समझकर होना चाहिए।



दरअसल पहली लोहड़ी परिवार का संदेश होती है, “अब तुम इस घर की हो।” यह दिन नई बहू के आत्मविश्वास, सम्मान और रिश्तों की जड़ें मजबूत करता है।
 

Lohri 2026 First Lohri Gift Ideas For New Bride
लाल या पीला पंजाबी सूट - फोटो : instagram

पहली लोहड़ी पर नई दुल्हन को क्या तोहफे दें?

लाल या पीला पंजाबी सूट

लोहड़ी पर लाल, पीला या फुलकारी वर्क वाला सूट समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पहली लोहड़ी पर मायका या ससुराल से मिला सूट परंपरा का अहम हिस्सा है।
 

Lohri 2026 First Lohri Gift Ideas For New Bride
दुपट्टा - फोटो : instagram

फुलकारी दुपट्टा

पंजाब की पहचान फुलकारी। यह सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही कला और अपनापन है। नई बहू को फुलकारी देना सम्मान और प्रेम का संकेत माना जाता है।



नकद शगुन या गिफ्ट कार्ड

आज के समय में नकद शगुन या गिफ्ट कार्ड देना व्यावहारिक माना जाता है ताकि बहू अपनी जरूरत के अनुसार चीजें चुन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2026 First Lohri Gift Ideas For New Bride
सोने-चांदी के गहने - फोटो : Adobe stock

सोने-चांदी के गहने

पहली लोहड़ी पर कंगन, पायल, बिछिया या छोटी चेन देना शुभ माना जाता है। यह तोहफा बहू के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कामना से जुड़ा होता है।

श्रृंगार की टोकरी

सिंदूर, बिंदी, काजल, इत्र और मेहंदी से सजी श्रृंगार टोकरी नई दुल्हन को खास महसूस कराती है। यह नारीत्व और सौंदर्य का उत्सव है।

विज्ञापन
Lohri 2026 First Lohri Gift Ideas For New Bride
मिरर वर्क वाली चूड़ियां - फोटो : instagram

मिठाइयों और ड्राय फ्रूट की थाल

गुड़, रेवड़ी, गजक, मूंगफली और ड्राय फ्रूट से सजी थाल लोहड़ी की आत्मा हैं। यह मीठा रिश्ता और घर की खुशहाली का प्रतीक है।



चूड़ा और लाल चूड़ियां

लाल चूड़ियां नई शादी और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। पहली लोहड़ी पर चूड़ा या चूड़ियों का सेट देना आज भी परंपरागत शुभ संकेत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed