जब किसी शख्स की शादी होती है तो वो उसके बाद एक से दो हो जाते हैं। ऐसे में जब आपकी जिंदगी में कोई दूसरा आ जाता है, तो आपको उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होता है। जिंदगी बदल जाती है और फिर हमें इसी जिंदगी में अपने पार्टनर संग आगे बढ़ना होता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के अंदर कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से उनका रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। तो चलिए आपको उन आदतों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको शादी के बाद बदल लेना चाहिए।
{"_id":"605c749d8ebc3e8d320f48d9","slug":"leave-these-habits-after-marriage-otherwise-your-relationship-may-deteriorate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद छोड़ दें ये आदतें, नहीं तो बिगड़ सकता है आपका रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शादी के बाद छोड़ दें ये आदतें, नहीं तो बिगड़ सकता है आपका रिश्ता
Thu, 25 Mar 2021 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शक करने की आदत
- किसी भी रिश्ते में शक की नहीं बल्कि विश्वास की बहुत जरूरत होती है। कई बार देखा जाता है कि लोगों को हर बात पर शक करने की आदत होती है। वहीं, कई बार ये आदत शादी के बाद भी नहीं छूटती और फिर वो अपने पार्टनर पर भी शक करने लगते हैं। ऐसे में रिश्ता बिगड़ सकता है। इसलिए जब भी शक हो तो पार्टनर से खुलकर बात करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सम्मान न करना
- शादी का बंधन सात फेरों और सात वचनों से बंधा होता है। सालों-साल चलने वाला ये बंधन तभी अच्छे से आगे बढ़ पाता है, जब पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। चाहे वो पति हो या फिर पत्नी, दोनों को ही एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए, घर और बाहर वालों के सामने भी एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए, एक-दूसरे को प्यार देना चाहिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ताने मारना
- कहते हैं कि इंसान को हमेशा अपनी गलत आदतें बदलनी चाहिए। जैसे कि ताने मारने की आदत। अगर आप पति हैं और अपनी पत्नी को इस तरह के ताने मारते हैं कि तुम घर पर करती ही क्या हो, तुम्हारे पास काम ही क्या है आदि। वहीं, अगर आप पत्नी हैं और आप अपने पति को ताने मारती हैं, तो फिर ये भी गलत है। ताने एक हद तक ही बर्दाश्त होते हैं, और कई बार पार्टनर का इनसे मूड भी खराब हो जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गुस्सा करना
- जहां पर गुस्सा करना चाहिए, वहां गुस्सा ठीक है। लेकिन अगर आप बेवजह या छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने पार्टनर पर गुस्सा होते हैं, तो फिर आप गलत तरफ जा रहे हैं। उदाहरण के लिए अगर आप दफ्तर जाते हैं और वहां किसी चीज को लेकर आपके मन में गुस्सा है और आप उस गुस्से को घर पर निकालते हैं, तो फिर ये गलत है। ऐसा करने से आपके पार्टनर का मूड खराब हो सकता है और रिश्ता भी बिगड़ सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें।