छोटे बच्चे बोल नहीं सकते लेकिन इशारों से अपनी परेशानियों को बताने की कोशिश जरूर करतें हैं। आपको समझना होगा कि आपका नन्हा शिशु आपसे क्या कहना चाह रहा है? बच्चे कई तरह के इशारे करते हैं जैसे अंगूठें या कलाई का चूसना या फिर पैर पटकना, हिचकी लेना। इन इशारों को समझने की जरूरत है तभी आप बच्चे की परेशानी को दूर कर पाएंगी। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से इशारें हैं जो बच्चे अक्सर अपनी परेशानियों को बताने के लिए करते हैं।
इन छह इशारों से समझे बेबी आपसे क्या मांग रहा है?
बच्चे का रोना
बच्चे के रोने कई कारण हो सकते हैं, इसमें भूख लगने से लेकर डर लगने या फिर कहीं दर्द होना। इन सब वजह से रोते समय बच्चा अलग अलग इशारे करता है। जैसे अगर बच्चे को भूख लगी है तो फिर वो आंखों को खोलकर रोता है वहीं अगर उसे डर लग रहा है तो फिर वह अपनी आंखों को बंद करके रोता है। इसलिए बच्चे की परेशानी को समझकर तुरंत उसके उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।
घुटनों को पेट से सटाकर सोना
कई बार बच्चे अपने पैरों या फिर अपने घुटनों को पेट से लगाकर सोते हैं। बच्चों का इस तरह सोना उसके पाचन संबंधी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में उसे कब्ज या पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि दूध पीने के बाद बच्चे को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर बच्चा स्तनपान करता है तो मां को अपने खान पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
कभी आपने ध्यान दिया होगा कि आपका बच्चा बहुत तेजी से सांस ले रहा होता है। ऐसा वो दो कारणों से करता है या तो वो बहुत खुश है या फिर उसे डर लग रहा है। इसलिए इस स्थिति में उसे अपने पास लेकर उसके साथ खेलें या फिर उसको शांत करने की कोशिश करें।
कान खींचना
बच्चे अक्सर अपने चेहरे के ऊपर हाथ पैर मारते रहते हैं इसकी वजह है चेहरे पर उनके हाथ का सुलभता से पहुंचना। लेकिन कभी कभी नवजात के कान खीचनें की वजह कान में परेशानी का कारण भी हो सकता है।