शादी से पहले हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि भविष्य में उसकी लव मैरेज होगी या अरेंज। अगर ऐसा ही कोई सवाल आपको भी अक्सर परेशान करता है तो खुश हो जाइए आपके इस सवाल का जवाब खुद आपकी बर्थ डेट बता देती है। यकीन नहीं होता पढ़े यह खबर...
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक वाले लोग अक्सर शर्मीले स्वभाव के देखे जाते है। ऐसे लोग कभी भी खुद से अपने प्यार की पहल नहीं कर पाते। जिसकी वजह से इन लोगों की लव मैरेज होनी थोड़ी मुश्किल होती है। ये अंक सूर्य का प्रतीक है।
मूलांक 2
जो लोग किसी भी महीने की 2,11,20 और 29 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 2 होता है। ऐसे लोग काफी सोच समझ कर प्यार करते हैं। प्यार में पड़ने के बाद ऐसे लोग कभी पीछे नहीं हटते।
मूलांक 3
जो लोग किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 3 होता है। इस अंक वाले लोग लव मैरिज में काफी सफल होते हैं।
मूलांक 4
इस मूलांक के लोग प्यार पर कभी विश्वास नहीं करते हैं। ऐसे लोग एक से अधिक प्रेम सम्बन्ध बनाते है और इसलिए ये प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं होते।