फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spl: पहला प्यार फेल होने पर रचाई थी तलाकशुदा से दूसरी शादी, कुछ ऐसी रही है अरिजीत की जिंदगी

Wed, 25 Apr 2018 07:17 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Know 5 unknown facts about arijit singhs life on his birthday
आज हर युवा अपने दिल का हाल बयां करने के लिए मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के गानों का सहारा लेते हैं। खास बात यह है कि आज अरिजीत सिंह अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरिजीत का जन्म 25 April 1987 को वेस्ट बेंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ। अरिजीत सिंह के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। बात अगर उनकी पढ़ाई लिखाई की करें तो अरजित ने राजा विजय सिंह हाई स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्रीपद कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं इस फेवरेट सिंगर की लाइफ से जुड़ी वो बातें जिनसे आज भी अनजान हैं उनके कई फैंस। 
Know 5 unknown facts about arijit singhs life on his birthday
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तबला बजाने से की थी। सबसे पहले उन्होंने तबला बजाना सीखा था। जिसके बाद उन्होंने अपने आइडल संगीतकारों को फॉलो कर संगीत की दुनिया में अपने कदम बढ़ाए। उनके आइडल संगीतकारों की लिस्ट में गुलाम अली खान, उस्ताद राशिद खान और जाकिर हुसैन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
Know 5 unknown facts about arijit singhs life on his birthday
अरिजीत ने पहली बार एक टीवी शो में हिस्सा लिया था जिसका नाम फेम गुरुकुल (Fame Gurukul) था। खास बात यह है कि इस शो में ही संजय लीला भंसाली ने अरिजीत को पहली बार नोटिस किया और उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म 'सावरिया' में मौका दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know 5 unknown facts about arijit singhs life on his birthday

अरिजीत ने संगीत की दुनिया में जितना नाम कमाया है आपको बता दें, उनका निजी जीवन उतना ही उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अरिजीत ने दो शादियां की हैं। अरिजीत ने पहली शादी रियलिटी शो के दौरान मिली एक  Co-contestant से की थी। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह शादी ज्यादा देर नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। जबकि साल 2014 में उन्होंने अपनी दूसरी शादी बचपन की दोस्त 'कोयल रॉय' से की।

विज्ञापन
Know 5 unknown facts about arijit singhs life on his birthday
कोयल पहले से शादीशुदा थी। वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम के चलते कोयल ने पहले पति से तलाक लेकर अरिजीत से शादी कर ली। कोयल रॉय की पहली शादी से एक बेटी भी है। खास बात यह है कि उनकी यह बेटी अरिजीत के काफी करीब है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed