फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiss Day 2024: क्या आपको पता है किस करने के पांच फायदे? पार्टनर को जरूर बताएं

Tue, 13 Feb 2024 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Kiss Day 2024 benefits of kiss Benefits Of Kiss Healthy For Body And Relationship
Kiss Day 2024 - फोटो : istock

Kiss Day 2024: वैलेंटाइन सप्ताह का समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर होता है। इसके एक दिन पहले यानी सप्ताह के सातवे दिन को प्रेमी किस डे के रुप में मनाते हैं। किस प्यार के परवान चढ़ने का वह चरण है, जिसमें शब्दों की नहीं, सिर्फ स्पर्श और अहसासों की जरूरत होती है, सबकुछ कहने के लिए। किस डे के मौके पर प्रेमी अपने साथी को चुंबन के जरिए दिल की बात बताता है, अपना प्यार स्पर्श के जरिए लुटाता है। किस का सबसे बड़ा उदाहरण मां और बच्चे के बीच का प्यार होता है। एक नन्हा बच्चा अपनी मां के स्पर्श, उसके चुंबन से ही समझ पाता है कि वह जीवनदायित्री हैं।



चुंबन महज प्यार और रोमांस को बढ़ाने में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। किस डे के मौके पर चुंबन या किस से होने वाले फायदों के बारे में भी जान लीजिए।

Kiss Day 2024 benefits of kiss Benefits Of Kiss Healthy For Body And Relationship
Kiss Day 2024 - फोटो : iStock

चुंबन के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

चुंबन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, माउथ टू माउथ किस करने से युगल का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ नए कीटाणुओं की हल्की मात्रा हो सकती है जिसके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनाना शुरू हो जाती है। इन कीटाणुओं से बीमार होने का खतरा कम हो सकता है।

Kiss Day 2024 benefits of kiss Benefits Of Kiss Healthy For Body And Relationship
Kiss Day 2024 - फोटो : istock

स्ट्रेस में कमी

किस करने से तनाव और चिंता दूर हो सकती है। दरअसल, कोर्टिसोल नाम के हार्मोन के कारण तनाव की शिकायत होती है। लेकिन जब लोग एक-दूसरे को चूमते हैं, गले लगते हैं या प्यार का इजहार करते हैं तो मस्तिष्क में कोर्टिसोल का स्तर कम होने लगता है। किस करने के कारण दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव कम करने में मदद करता है। आसान शब्दों में समझें तो किस करने से मूड फ्रेश होता है। ऐसे में बेचैनी और अनिद्रा की शिकायत और चिंता कम होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiss Day 2024 benefits of kiss Benefits Of Kiss Healthy For Body And Relationship
Kiss Day 2024 - फोटो : iStock

बीपी कम होता है

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो चुंबन बीपी कंट्रोल करने का कारगर इलाज बन सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डेमिरजियन के मुताबिक, जब आप किस करते हैं तो आपके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। परिणामत: रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

विज्ञापन
Kiss Day 2024 benefits of kiss Benefits Of Kiss Healthy For Body And Relationship
Kiss Day 2024 - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

चुंबन के कारण शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी कमी आती है। जिसकी वजह से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे से राहत मिलती है। ऐसे में किस कोलेस्ट्राॅल कम करने में भी असरदार हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed