आज के दौर में सबकुछ बदल चुका है। जीने के अंदाज से डेटिंग करने तक, हर एक चीज में काफी बदलाव आ चुका है। कुछ समय पहले तक लोग डेटिंग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे और अगर कोई इस बारे में जानता भी था तो ये बहुत ही कम शहरों तक सीमित था। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला वैसे ये डेटिंग का चलन छोटे शहरों तक जा पहुंचा। यही नहीं, अब तो लोग ऑनलाइन डेटिंग तक करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन डेटिंग के समय हम किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि अक्सर लोग कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6045c7a224c1cf20110feac5","slug":"keep-these-things-in-mind-while-online-dating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करने जा रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग तो इन खास बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
करने जा रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग तो इन खास बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
Mon, 08 Mar 2021 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पर्सनल जानकारी कभी नहीं देनी चाहिए
- कई बार देखा जाता है कि जब आप किसी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मिलते हैं और फिर ऑनलाइन डेटिंग करते हैं, तो कई लोग अपनी महत्वपूर्ण व पर्सनल जानकारियां भी साझा कर देते हैं। लेकिन लोगों को ये समझना चाहिए कि आप जिन लोगों से मिल रहे हो वो अनजान हैं और कई मर्तबा तो कई लोग फेक आईडी बनाकर लोगों से ऑनलाइन डेटिंग करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार धोखे मिलने जैसे मामले सामने आए हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परिवार से मिलवाने से पहले सोचें
- कई बार हम ऑनलाइन डेटिंग में इतना घुस जाते हैं कि हम अपना अच्छा-बुरा तक भूल जाते हैं, जो हमें आगे चलकर काफी नुकसान देता है। उदाहरण के लिए अगर आप अपने परिवार से किसी शख्स को मिलवाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आप उस शख्स से शादी करना चाहते हैं और वो शख्स भी इसको लेकर सीरियस है। क्योंकि कई बार देखा जाता है कि लोग बाद में शादी से मुकर जाते हैं और कहीं गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मिलने की जगह खुद डिसाइड करें
- अगर आपकी ऑनलाइन डेटिंग के दौरान मिलने का प्लान बन रहा है, तो इसको लेकर काफी सतर्क रहें। हमेशा कोशिश करें कि मिलने की जगह आप खुद डिसाइड करें। वहीं, अगर दोनों मिलकर जगह चुन रहे हैं, तो भी किसी अकेले घर, किसी सुनसान जगह के स्थान पर आप किसी ऐसी जगह पर मिलें जहां लोग हों। इससे आपके साथ कुछ भी गलत होने से बच सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
तस्वीरें व वीडियो शेयर न करें
- ऑनलाइन डेटिंग के दौरान सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो ये कि लोग अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर देते हैं। हम ये नहीं कह रहे कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन आपको इन्हें शेयर करते समय काफी सावधान रहना चाहिए। अक्सर कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें इनके गलत इस्तेमाल करने जैसी खबरें सामने आती हैं। इसलिए कोशिश करें कि अपनी तस्वीरें व वीडियो न शेयर करें।