जब एक कपल माता-पिता बनता है, तो ये उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सुख होता है। अब वो दो से तीन हो चुके होते हैं, और पति-पत्नी मिलकर अपने बच्चे का ध्यान रखते हैं, उनकी हर एक जरूरत का ध्यान रखते हैं आदि। वहीं, बच्चे के आते ही उसके लिए शॉपिंग करने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। लेकिन कई बार हम बच्चे की खुशी में उसके कपड़ों और बाकी सामानों की शॉपिंग पर काफी फिजूल खर्ची भी कर देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसे भी बचा सकते हैं और बेबी के लिए अच्छी शॉपिंग भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6043500695ca5161db2bcc95","slug":"keep-these-things-in-mind-when-shopping-for-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे बेबी के लिए कर रहे हैं शॉपिंग, तो खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
छोटे बेबी के लिए कर रहे हैं शॉपिंग, तो खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान
Sat, 06 Mar 2021 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
रेट चेक कर लें
- अगर आपको बेबी के लिए खरीदारी करनी है, तो सबसे पहले आपको एक लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए। अमूमन बच्चे के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है, उनकी एक लिस्ट तैयार कर लें ताकि आप सभी सामान ले लें। इसके बाद इन चीजों के रेट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह चेक कर लें, और जहां से आपको ये अच्छी क्वालिटी और सस्ते में मिले। वहां से आप इन्हें खरीदे, इससे आपके पैसे और समय दोनों बचेंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सिंपल कपड़े लें
- बच्चों के लिए हमेशा ही सिंपल कपड़े लेने चाहिए। हम कई बार बच्चों के लिए चमकदार, रिबन, फ्रिल्स लगे कपड़े ले लेते हैं। ये देखने में काफी प्यारे और सुंदर तो लगते हैं, लेकिन इन कपड़ों से बच्चों के शरीर में रैशेज होने का खतरा बना रहता है। साथ ही बच्चों के कपड़े काफी बार बदलने पड़ते हैं। ऐसे में आपको सिंपल कपड़े ही लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
थोड़े बड़े कपड़े लें
- हम जब बच्चों के कपड़े खरीदने जाते हैं, तो हम एक गलती ये करते हैं कि हम बिल्कुल नाप के ही कपड़े बच्चे के लिए खरीदते हैं, जो थोड़े ही समय में छोटे पड़ जाते हैं। छोटे बच्चों की लंबाई तेजी से बढ़ती है, जिसके कारण पुराने कपड़े बेकार हो जाते हैं और हमें फिर से कपड़े खरीदने पड़ते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे के लिए ढीले-ढाले और एक साल या कुछ महीने बड़े ही कपड़े लें, ताकि आपको जल्दी-जल्दी कपड़े न खरीदने पड़ें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
आरामदायक कपड़ें लें
- जब आप बच्चों के लिए कपड़े खरीदते हैं, तो एक बात का और ध्यान देना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आपको बच्चों के लिए ऐसे कपड़े खरीदने चाहिए जो बेहद आरामदायक हो। कई बार कपड़े की एलास्टिक या फिर कपड़े की रगड़ से बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हमेशा ऐसे कपड़ों का चयन करें, जो आरामदायक हो।