{"_id":"68d8def8ac39878fa2011a3e","slug":"karwa-chauth-2025-celebration-first-karwa-chauth-after-marriage-unique-ideas-to-make-it-special-for-your-wife-2025-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Celebration Idea: पत्नी के पहले करवा चौथ को बनाएं फिल्मी अंदाज में खास, ये तरीके आएंगे काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Karwa Chauth Celebration Idea: पत्नी के पहले करवा चौथ को बनाएं फिल्मी अंदाज में खास, ये तरीके आएंगे काम
Sun, 28 Sep 2025 01:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:18 PM IST
सार
Karwa Chauth Celebration Unique Idea After Marriage : अगर शादी के बाद ये आपकी पत्नी का पहला करवा चौथ है तो उनके इस दिन को खास बनाएं। यहां उसके लिए कुछ आइडिया हम आपको देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
शादी के बाद पत्नी के लिए पहले करवा चौथ को यादगार बनाने के आइडियाज
- फोटो : instagram
Karwa Chauth Celebration Unique Idea After Marriage : पहला करवा चौथ हर नवविवाहित जोड़े के जीवन में एक खास एहसास और यादगार पल लेकर आता है। ये केवल व्रत और पूजा का दिन नहीं होता, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, समझ और अपनापन बढ़ाने का बेहतरीन मौका भी होता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
सुबह से स्पेशल ट्रीटमेंट दें
- फोटो : freepik.com
सुबह से स्पेशल ट्रीटमेंट दें
पत्नी के पहले करवा चौथ के दिन सिर्फ शाम के समय ही नहीं, बल्कि सुबह से उन्हें खास ट्रीटमेंट दें। इसके लिए अपने दिन की शुरुआत उनके साथ करें। अगर आपके यहां सहरी खाई जाती है तो उनके साथ सुबह की सहरी तैयार करें। आपका ऐसा करना उन्हें खास महसूस कराएगा।

दें कुछ खास तोहफा
- फोटो : Adobe stock
दें कुछ खास तोहफा
करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को कुछ खास तोहफा दें। इस तोहफे में एक खूबसूरत पारंपरिक गहना, सिल्क साड़ी या उनके पसंदीदा परफ्यूम शामिल हो सकता है। इसके साथ मेकअप एक पर्सनलाइज्ड कार्ड में अपनी भावनाएं लिखें। इसे पढ़कर उन्हें अवश्य ही अच्छा लगेगा।

खास फोटोशूट कराएं
- फोटो : Instagram
खास फोटोशूट कराएं
शादी का पहला करवा चौथ सबसे खास होता है। इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए इस दिन खास फोटोशूट कराएं। पहले करवा चौथ की याद को सहेजने के लिए प्रोफेशनल या घर पर ही फोटोशूट करवाएं। ये उस समय कराएं, जब वो आपके लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। ये पल जिंदगी भर संजोया जा सकता है।

पारंपरिक सजावट करें
- फोटो : instagram
पारंपरिक सजावट करें
अपने घर को दिवाली के जैसा सजा दें, क्योंकि ये आपकी पत्नी का पहला करवा चौथ है। इसके लिए घर को फूलों, लाइट्स और रंगोली से सजाएं। खासकर पूजा स्थल को भव्य बनाएं ताकि माहौल और भी उत्सवपूर्ण लगे। यहां बैठकर जब आपकी पत्नी पूजा करेंगी, तो उन्हें अच्छा लगेगा।