Happy Navratri Day 6 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी ऋषि कात्यायन की पुत्री थीं। इस कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। माता कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।
Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि के छठे दिन इन शुभकामना संदेशों के जरिए करें देवी का भजन
Happy Navratri Day 6 Wishes: मां कात्यायनी के पूजन के लिए बीज मंत्र और प्रार्थना मंत्र का जाप करें। नवरात्रि के छठे दिन की शुरुआत मंत्र जाप करें। साथ ही अपने परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर माता की उपासना करें।
क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:।
चंद्र हासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना।
कात्यायनी शुभंदद्या देवी दानवघातिनि।।
जय जगमाता जग की महारानी
बैजनाथ स्थान तुम्हारा
वहा वरदाती नाम पुकारा
कई नाम है कई धाम है
यह स्थान भी तो सुखधाम है
हर मंदिर में ज्योत तुम्हारी
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी
हर जगह उत्सव होते रहते
हर मंदिर में भगत है कहते
कत्यानी रक्षक काया की
ग्रंथि काटे मोह माया की
झूठे मोह से छुडाने वाली
अपना नाम जपाने वाली
ब्रह्स्पतिवार को पूजा करिए
ध्यान कात्यानी का धरिये
हर संकट को दूर करेगी
भंडारे भरपूर करेगी
जो भी माँ को 'चमन' पुकारे
कात्यानी सब कष्ट निवारे।
मां कात्यायनी का भोग
नवरात्रि का ये दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है, जिन्हें शहद का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसे में शहद की जगह उन्हें बादाम के हलवे का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाते समय चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें।