फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women Day 2019 देश की पहली महिला पायलट, जिसने साड़ी पहन कर उड़ाया था प्लेन

Fri, 08 Mar 2019 07:50 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 08 Mar 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
International Womens Day 2019 Sarla Thakral first indian woman pilot
sarla thakral

जिस समय भारत में महिलाओं की जिंदगी में बहुत सी बंदिशों से घिरी हुई थी उस समय वह भारत की पहली महिला पायलट बनी थीं। दुनिया की सभी बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए इस महिला ने अपने व पूरे परिवार का सपना पूरा किया था। उस दौर में जब औरतों को घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं होती है। ऐसे में किसी महिला का विमान उड़ाना बहुत हैरानी की बात है। लेकिन सरला ठकराल ने 21 साल की उम्र में विमान को उड़ाकर इतिहास रच दिया। साल 1936 में सरला ठकराल एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। 

International Womens Day 2019 Sarla Thakral first indian woman pilot
sarla thakral

सरला ठकराल का जन्म 15 मार्च को दिल्ली में हुआ ता। उन्होंने साल 1929 में दिल्ली में खोले गए फ्लाइंग क्लब में विमान चालन का प्रशिक्षण लिया था और एक हजार का अनुभव बटोरा था। दिल्ली के फ्लाइंग क्लब में उनकी भेंट अपने भावी पति पीडी शर्मा से हुई। विवाह के बाद उनके पति ने उन्हें व्यावसायिक विमान चालक बनने का प्रोत्साहन दिया। 

International Womens Day 2019 Sarla Thakral first indian woman pilot
sarla thakral

पति से प्रोत्साहन पाकर सरला ठकराल जोधपुर फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग लेने लगी थीं। 1936 में लाहौर का हवाईअड्डा ऐतिहासिक पल का गवाह बना जब 21 वर्षीया सरला ठकराल जिप्सी मॉथ नामक दो सीट वाले विमान को उड़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Womens Day 2019 Sarla Thakral first indian woman pilot
sarla thakral

साल 1939 सरला के लिए बहुत दुख भरा रहा। जब वह कमर्शियल पायलेट लाइसेंस लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रही तीं तब दूसरा विश्व युद्ध छिड़ गया। फ्लाइट क्लब बंद हो गया और फिर सरला ठकराल को अपनी ट्रेनिंग भी बीच में ही रोकनी पड़ी। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह रही कि इसी साल एक विमान दुर्घटना में उनके पति का देहांत हो गया। जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। 

विज्ञापन
International Womens Day 2019 Sarla Thakral first indian woman pilot
sarla thakral

पति की मौत के समय वह लाहौर में थी तब उनकी उम्र 24 साल थी। वहां से सरला वापस भारत आ गईं और मेयो स्कूल ऑफ आर्ट में दाखिला ले लिया। जहां उन्होंने बंगाल स्कूल ऑफ से पेंटिंग सीखी और फाइन आर्ट में डिप्लोमा भी किया। भारत का विभाजन के बाद सरला अपनी दो बेटियों के साथ दिल्ली आ गई और यहां उनकी मुलाकात पीपी ठकराल के साथ हुई। ठकराल ने उनके साथ साल 1948 में शादी कर ली। जिंदगी की दूसरी पारी में वो सफल उद्धमी और पेंटर बनीं। 15 मार्च 2008 को सरला ठकराल की मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed