आपने अक्सर पुरूषों को ये शिकायत करते सुना होगा कि आखिर महिलाओं के लिए ही कई खास दिन क्यों समर्पित होते हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों की समस्याओं पर भी ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। अगर आप भी ऐसी ही कोई शिकायत लेकर बैठे हैं तो आपको बता दें, आज का दिन हर पुरुष के लिए बेहद खास है।
हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। भारत में पहली बार इस दिवस को साल 2007 में मनाया गया और इसे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था 'सेव इंडियन फैमिली' ने पहली बार मनाया था। इसके बाद 'ऑल इंडिया मेन्स वेल्फेयर एसोसिएशन' ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए। आइए आज इस खास दिन आपको बताते हैं मर्दों में मौजूद ऐसी दस बातें जो हर लड़की के लिए उन्हें खास बनाती हैं।
सकारात्मक नजरिया
एक महिला अपने होने वाले पार्टनर में कई खास गुण देखती है जिसमें से सबसे अहम होता है कि उसका लाइफ के प्रति दृष्टिकोण कैसा है। एक विचारशील व्यक्ति हर महिला की पहली पसंद होता है। अगर कोई लड़का स्वार्थी है और सिर्फ अपने बारे में ही सोचता है तो वह किसी को भी पसंद नहीं आएगा।
ईमानदारी
ईमानदारी एक ऐसा गुण है जो हर किसी को पसंद होता है।यह गुण तब और मायने रखता है जब आप किसी से दिल लगाने की सोच रहे हों। ऐसा व्यक्ति जो अपने सिद्धातों के प्रति हमेशा ईमानदार और अटल रहे, ऐसे व्यक्ति को हर महिला पसंद करती है।
प्यार
एक महिला अपने पार्टनर में दूसरे के प्रति दया और करुणा रखने वाले इंसान को बेहद पसंद करती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप दूसरों के प्रति दया का भाव नहीं रखते हैं तो फिर अपने पार्टनर के लिए भी कभी भी करुणा से नहीं भर पाएंगे।एक अच्छे रिश्ते को चलाने के लिए दया और करुणा दोनों ही भाव बेहद जरूरी होते हैं।
धैर्य
बड़ी से बड़ी समस्या को धैर्य के साथ हल करने वाले लड़के हर लड़की को बहुत पसंद होते हैं। ऐसा व्यक्ति जिसमें ईमानदारी के साथ धैर्य भी हो महिलाओं को बेहद आकर्षित करता है।शादी के बाद जिंदगी में आने वाली सभी समस्याओं से निपटाने के लिए एक धैर्यवान व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में धैर्य से भरा व्यक्ति महिलाओं की पहली पसंद बनता है।