अपनी एक मुस्कुराहट से लाखों दिलों की धड़कनों को तेज करने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म एक बंगाली परिवार में हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 में हुआ था। हाल ही में ये विश्व सुंदरी एक बार फिर चर्चा में तब आई; जब उनका नाम 15 साल छोटे एक मॉडल के साथ जोड़ा जाने लगा। खबरों की मानें तो सुष्मिता मुंबई में मॉडलिंग कर रहे तल्लीताल निवासी रोमान शॉल से जल्द शादी करने वाली हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं इस ब्रह्मांड सुंदरी का नाम इससे पहले कितने लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है।
2 of 6
shushmita sen
- फोटो : file photo
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग टैलेंट के दम पर पूरी दुनिया में फेमस होने वाली सुष्मिता सेन अपनी उम्र के 43वें पड़ाव पर पहुंच गई हैं । इस उम्र में आकर भी सुष्मिता आज तक कुंवारी हैं । आजकल वो रोमन नाम के एक लड़के को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं । रोमन 27 साल के हैं और सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं । कुछ दिन पहले दिवाली के मौके पर रोमन के साथ सुष्मिता का एक वीडियो सामने आया है । मीडिया में आई खबरों की मानें तो नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करने वाले रोमन के पिता रियाज शॉल और मां इस खबर से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने सुष्मिता सेन को जन्मदिन पर फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
3 of 6
shushmita sen
- फोटो : file photo
सुष्मिता ने दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट और सिकंदराबाद के सेंट एन्नस हाई स्कूल से पढ़ाई की है।रोमन से पहले भी सुष्मिता के एक-दो नहीं 10 ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं । उनकी छवि हमेशा से एक ऐसी अभिनेत्री की रही है जिसने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है। सुष्मिता ने कई नाइट क्लबों के मालिक रितिक भसीन को दो साल तक डेट किया ।
4 of 6
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन
रणदीप हुड्डा से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ऐडमैन मानव मेनन के साथ रिलेशन में आ गई थीं । एक ऐड की शूटिंग के दौरान सुष्मिता मानव से मिली थीं । रिलेशन में आने के बाद मानव की फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाई' को सुष्मिता ने प्रोड्यूस किया था ।
5 of 6
Sushmita Sen-Sanjay Narang
- फोटो : file photo
होटल मालिक संजय नारंग भी एक वक्त पर सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड रहे हैं। ये भी कहा जा रहा था कि सुष्मिता और संजय ने सगाई कर ली है । लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था । सुष्मिता फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के साथ भी रिलेशन में रहीं ।