फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए साथ जरूर सिखाएं ये चीजें भी, वरना बढ़ेंगी आपकी मुश्किलें

Wed, 27 Feb 2019 06:06 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 27 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
indian parents should must teach this to children
children parents - फोटो : social media

हमारे समाज में लोगों की पहचान उनके संस्कार से की जाती है। हालांकि जीने के लिए संस्कार ही काफी नहीं है बल्कि उसके लिए हमें और भी कई चीजों की जरूरत होती है। अगर आप एक सभ्य भारतीय परिवार से हैं तो जरूरी है कि आपके घर के बच्चों को अपने आसपास के लोगों से, समाज में जीने के और एक राष्ट्र के सभ्य नागरिक के रूप में जीने के संस्कार दें। एक संस्कारी बेटी और बेटा समाज की नींव होती है और अच्छे संस्कारी समाज से ही राष्ट्र की उन्नति की दिशा तय होती है। आइए आपको बताते हैं कि माता-पिता को अपने बच्चों को कौन-कौन से संस्कार देने चाहिए। 

indian parents should must teach this to children
parents - फोटो : social media
राष्ट्र के प्रति ईमानदारी का भाव जागृत करें

माता पिता को अपने बच्चे को सबसे राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मदारियों से अवगत कराना चाहिए। उन जिम्मेदारियों के बारे में बताना चाहिए जिन्हें निभाने से समुदाय की उन्नति हो सके। ईमानदार के भाव का संस्कार एक ऐसा ही गुण है। यह वह गुण है जिसके चलते बच्चा अपने आसपास के माहौल के प्रति नैतिक दायित्व के बोध से भरता है। बच्चों को टैक्स भरना सिखाया जाना भी भविष्य की नींव तैयार करता है। उन्हें कर के रूप में दी जाने वाली राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की समझ बढ़ती है।
 

indian parents should must teach this to children
parents - फोटो : social media

माता-पिता को अपने बच्चों को रसोई का काम जरूर सिखाना चाहिए। आजकल के व्यस्त लाइफ में हर किसी को हर काम करने आना चाहिए। लड़का हो या लड़की सभी को घर का काम सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें। कई परिवार वाले बच्चों को घर का काम नहीं सिखाते है लेकिन ऐसा करना गलत है। बच्चों को मल्टी टास्किंग बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian parents should must teach this to children
parents - फोटो : social media

बच्चों को सेक्स एजुकेशन के बारे में बताना बहुत जरूरी है आमतौर पर बच्चे अपने दोस्तों और पोर्न देखकर इन सबके बारे में जानते हैं। जो उनके लिए हानिकारक है। इसलिए माता पिता को अपने बच्चों को नैतिक जिम्मेदारी समझकर बताना चाहिए। 

विज्ञापन
indian parents should must teach this to children
parents - फोटो : social media

बच्चों को कम उम्र से ही बचत करना सिखाएं। ऐसा करना उनके आगे के जीवन के लिए भी सफल साबित होगा। बचत सिखाकर उन्हें भविष्य के लिए मजबूत बनाएं। आमतौर पर पेरेंट्स अपने बच्चों को लोगों के पीठ पीछे बुराइयां करने के लिए मना करते हैं। जबकि उन्हें बुराइयों की जगह अपनी बातों को खुलकर रखना सिखाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed