फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सेलेब्रिटीज की लव स्टोरी में आई कई मुश्किलें फिर भी कर ली शादी और आज बन गए मिसाल

Sun, 07 Apr 2019 10:41 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 07 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
indian celebrities love story sunil dutt saurav ganguly indira gandhi
sunil datt nargis

भारत में की ऐसे सेलेब्रिटीज रहें और हैं जिनके प्यार की कहानी मिसाल बन गई। जिनके प्यार में ढेर सारी अड़चनें आईं। कभी धर्म तो कभी पारिवारिक समस्याएं। लेकिन इन अड़चनों को दूर करते हुए वो हमेशा के लिए एक बंधन में बंघ गए। जीवन भर के लिए एक-दूसरे के हो गए। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्रिटीज।

indian celebrities love story sunil dutt saurav ganguly indira gandhi
indira gandhi feroz gandhi

इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी
ऐसा कहा जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरज गांधी की पहली मुलाकात सन् 1930 में हुई थी। आजादी की लड़ाई के दौरान एक कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए इंदिरा गांधी की मां कमला नेहरू बेहोश हो गईं। उस वक्त फिरोज गांधी ने उनकी देखभाल की। फिरोज अक्सर इंदिरा गांधी की मां का हालचाल पूछने अस्पताल जाते थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिरोज से इंदिरा की शादी साल 1942 में हुई। हालांकि शादी के दौरान दोनों के बीच काफी झगड़े होते रहें। साल 1949 में इंदिरा ने दोनों बच्चों को लेकर अपने पिता का घर संभालने के लिए फिरोज को छोड़कर चली गईं। फिरज के आखिरी दिनों में इंदिरा गांधी ने उनकी बहुत देखभाल की। 8 सितंबर 1960 में फिरोज गांधी की हार्ट अटैक से निधन हो गया। 

indian celebrities love story sunil dutt saurav ganguly indira gandhi
priyanka gandhi

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन के परिवार से ताल्लुक रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा की लवस्टोरी बेहद दिलचस्प रही है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। रॉबर्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरिज के बारे में बताया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गया। ऐसा कहा जाता है कि रॉबर्ट वाड्रा के शादी के फैसले पर उनके पिता बेहद नाखुश थे। हालांकि बाद में वो शादी के लिए राजी हो गए और साल 1997 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian celebrities love story sunil dutt saurav ganguly indira gandhi

नीतू सिंह और ऋषि कपूर
बॉलीवुड का सबसे रियल कपल ऋषि कपूर और नीतू सिंह के चेहरे पर अब भी प्यार का खुमार साफ झलकता है। कहा जाता है कि जब नीतू सिंह ने ऋषि कपूर को डेट करना शुरू किया तो उनकी उम्र केवल चौदह वर्ष थी। दोनों ने फिल्म जहरीला इंसान में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर बेहद हिट रही। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद नीतू सिंह ने बॉलीवुड छोड़ दिया। इसी बीच कहा जाता है कि ऋषि कपूर को शराब की लग लग गई थी और नीतू ने ऋषि कपूर के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद नीतू ने ऋषि कपूरा का घर छोड़ दिया। पर बाद में ऋषि कपूर नीतू सिंह को घर वापस लाएं। 

विज्ञापन
indian celebrities love story sunil dutt saurav ganguly indira gandhi
sunil datt

सुनील दत्त और नर्गिस
जिस वक्त नर्गिस सुपरस्टार राज कपूर को डेट कर रही थीं लेकिन उस वक्त उन दोनों के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। दोनों के बीत बात इतनी खराब हो चुकी थी कि नर्गिस सुसाइड करने को सोच रही थीं। इसी दौरान मदर इंडिया के सेट पर सुनील दत्त और नर्गिक की मुलाकातें बढ़ने लगीं और नजदीकियां एक हादसे के बाद बढ़ने लगीं। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान एक आग का सीन था। शूटिंग के दौरान नर्गिस आग की लपटों में घिरी हुई थीं। अपने निजी जीवन से इतनी दुखी थी किं नर्गिस ने आग से बाहर निकलने की जरा भी कोशिश नहीं कीष जिसके बाद सुनील दत्त ने आग में कूदकर उनकी जान बचाईं । इस दौरान दोनों झुलस गए। लेकिन सुनील दत्त बेहोश हो गए थे। इस दौरान नर्गिस ने सुनील दत्त की बहुत सेवा की और यहीं से आपस में प्यार बढ़ने लगा। साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल 1981 में नर्गिस का निधन हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed