फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: 15 अगस्त को स्कूल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहा बच्चा, तो इन तरीकों से बढ़ाएं आत्मविश्वास

Sun, 14 Aug 2022 06:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022 Tips To Boost Confidence in Child Performing 15 August Celebration In School
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए बच्चों में ऐसे बढ़ाएं आत्मविश्वास - फोटो : amar ujala

Independence Day 2022: 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था। ऐसे में 1947 के बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और निजी ऑफिसों में 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाता है। देशभर के स्कूलों का नजारा भी बहुत शानदार रहता है। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है, जिसमें छात्र छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। महीनों पहले से स्कूल में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो जाती है। बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए स्कूल के शिक्षकों से लेकर घर पर माता पिता तैयारी कराते हैं। हालांकि कई बच्चे अपनी परफाॅर्मेंस की तैयारी के बाद भी मौके पर नर्वस हो जाते हैं और डर की वजह से अपनी प्रस्तुति भूल जाते हैं। ऐसे में अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर आपका बच्चा स्कूल कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है और स्पीच, नाटक, गीत या डांस परफाॅर्म करने वाला है लेकिन उसके अंदर आत्मविश्वास की कमी है, तो कुछ तरीकों से उसे परफाॅर्म्स के लिए तैयार करें। ये रहे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके, ताकि स्कूल कार्यक्रम में बिना डरे प्रस्तुति दे सकें। 

Independence Day 2022 Tips To Boost Confidence in Child Performing 15 August Celebration In School
बच्चे की तारीफ करें - फोटो : istock

बच्चे की प्रशंसा करें

बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है, उनकी समय समय पर तारीफ करना। बच्चा प्रयास कर रहा है तो तारीफ करके उसको प्रोत्साहित करें। तारीफ के लिए बच्चे कुछ नया और अच्छा करने का प्रयास करते हैं। किसी कार्य में असफल होने पर उनकी गलतियां निकालने और डांट फटकार के बजाए तारीफ करने पर उनका मनोबल बढ़ता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा तारीफ उनके अंदर अति आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है, जो कि गलत है।

Independence Day 2022 Tips To Boost Confidence in Child Performing 15 August Celebration In School
बच्चे पर दबाव न बनाएं - फोटो : istock

बच्चे पर न बनाएं दबाव

बच्चा कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहा है तो उस पर अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ न डालें। उन्हें प्रोत्साहित करें, न कि दबाव डालें। अच्छी प्रस्तुति के लिए बच्चे को लगातार अभ्यास कराते रहना, उन्हें बात बात पर यह कहकर डराना कि अगर उसने गलती की तो बेइज्जती हो सकती है, लोग मजाक उड़ा सकते हैं या अन्य बातें कहकर बच्चे को डराएं नहीं। इससे वह दबाव में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022 Tips To Boost Confidence in Child Performing 15 August Celebration In School
बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके - फोटो : Istock

अच्छे से कराएं प्रैक्टिस

एक अच्छी प्रस्तुति के लिए आपको बच्चे को अभ्यास के लिए समय देने की जरूरत है। उन्हें प्रैक्टिस कराएं। उनकी परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करके बच्चे को दिखाएं और खुद उनकी कमियों को समझने दें ताकि अगली प्रस्तुति में वह वही गलती न दोहराएं। जब बच्चे ने परफॉर्मेंस की तैयारी अच्छे के की होगी तो वह सबके सामने बेहतर प्रस्तुति दे पाएंगे।

विज्ञापन
Independence Day 2022 Tips To Boost Confidence in Child Performing 15 August Celebration In School
बच्चे की क्षमताओं को समझें - फोटो : iStock
क्षमता के मुताबिक कराएं तैयारी

कई बार टीचर या अभिभावक बच्चों से ऐसी प्रस्तुति की उम्मीद करते हैं, जो उनकी क्षमता के बाहर होता है। जैसे अगर आपका बच्चा गाने में अच्छा है लेकिन आप उसे डांस के लिए तैयार कर रहे हैं तो यह उनकी क्षमताओं को सही से प्रस्तुत नहीं कर पाएगा। इसलिए बच्चे की काबिलियत को समझते हुए जिस काम में उनकी रुचि हो, वह कराएं, ताकि बच्चा परफॉर्मेंस को एंजॉय कर सके। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed