Independence Day 2022: दिवाली, होली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को लेकर बच्चे बहुत उत्साही रहते हैं। पहले से ही तैयारी शुरु कर देते हैं। तरह तरह की मांग करने लगते हैं। त्योहार को कैसे मनाना है, इसकी योजना बना लेते हैं। लेकिन क्या आपके बच्चे देश के राष्ट्रीय पर्व को लेकर भी उतने ही उत्साहित रहते हैं? बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व और इस दिन को मनाने के तरीकों के बारे में पता है? अगर नहीं तो अभिभावकों को बच्चों को देश और राष्ट्रीय पर्व के महत्व के बारे में भी सीखना चाहिए। देश आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव नाम का जश्न मना रहा है। हर कोई इस जश्न में शामिल हो रहा है। लोग हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हुए अपने घरों या कार्यालयों में तिरंगा फहरा रहे हैं। ऐसे में बच्चों में भी देशप्रेम की भावना जगाएं। उन्हें अपने देश का सम्मान करना सिखाएं। कुछ तरीकों को अपनाकर आप बच्चों को देशप्रेम की ओर अग्रसर कर सकते हैं, जिससे बच्चे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकेंगे।
Independence Day 2022: बच्चों को सिखाएं देश प्रेम, इन टिप्स को अपनाकर बन सकते हैं भविष्य के आदर्श नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताएं
बच्चों को लगता है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व छुट्टी के दिन होते हैं। उन्हें इन दिनों के बारे में बताएं। उन्हें कहानी किस्सों के माध्यम से बताएं कि 15 अगस्त के दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस आजादी के लिए भारतीयों का संघर्ष और शहादत जुड़ी है। इसलिए आज के दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाते हैं और अपनी आजादी सेलिब्रेट करने के साथ ही वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की एक्टिविटी में शामिल करें
स्कूल कॉलेज या सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी तरह की कोई एक्टिविटी हो रही है तो अपने बच्चे को इसमें प्रतिभाग लेने को कहें। इस दौरान होने वाले नाटक, भाषण या निबंध कॉम्पिटिशन और अन्य कई कार्यक्रमों के जरिए वह देश और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में अच्छे से समझ सकेंगे।
याद कराएं देश भक्ति के गाने
बच्चों को देशभक्ति से जुड़े गाने, राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत सुनाएं और याद कराएं। देशभक्ति से परिपूर्ण ये गाने उन्हें राष्ट्र के और करीब लाएगा। इसके अलावा बच्चों को देशभक्ति की फिल्में भी दिखाएं।
थीम ड्रेस
अक्सर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छोटे बच्चों के लिए थीम पार्टी आयोजित की जाती है। अगर स्कूल में ऐसा न हो रहा हो तो अभिभावक मिलकर सोसाइटी में इस तरह की थीम पार्टी का आयोजन करें और बच्चों को किसी स्वतंत्रता सेनानी, आजादी में योगदान देने वाले वीरों की ड्रेस पहना कर तैयार करें। इससे बच्चे आजादी के महानायकों से परिचित हो सकेंगे।