फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपकी गर्लफ्रेंड भी बार-बार कहती हैं ये बातें तो जल्द ही हो सकता है रिश्ता खत्म

Sat, 19 Dec 2020 09:37 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 19 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
if your girlfriend say this words again and again then may be your relationship will end soon
सबकुछ अच्छा होने के बावजूद रिश्ता अचानक कैसे खत्म हो गया? - फोटो : pixa

कोई भी रिश्ता अचानक खत्म नहीं होता है। जिस प्रकार बल्ब शॉर्ट होने से पहले उसकी रोशनी धीमी- तेज होकर हमें उसके खराब होने का संकेत देती है। उसी प्रकार कोई रिश्ता भी कभी अचानक खत्म नहीं होता। कई सारी चीजें बहुत पहले से होने लगती हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है और फिर जब रिश्ता खत्म हो जाता है तो व्यक्ति को यही लगता है कि सबकुछ अच्छा होने के बावजूद रिश्ता अचानक कैसे खत्म हो गया? इसलिए बहुत जरूरी है कि आप रिश्ते में ध्यान दें कि आपके पार्टनर का स्वभाव बदल तो नहीं रहा है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं वे बातें जो रिश्ता खत्म होने से पहले ही अधिकतर गर्लफ्रेंड कहने लगती हैं। 

 

 

 

 

if your girlfriend say this words again and again then may be your relationship will end soon
प्रेम से पूछें कि उसे ऐसा क्यों महसूस होता है - फोटो : file photo

तुम पहले जैसे नहीं रहे
यह बात अधिकतर रिश्तों में होती है कि एक समय बाद गर्लफ्रेंड कहने लगती है कि तुम पहले जैसे नहीं रहे। इस बात को सामान्य समझने की बजाय थोड़ा गंभीरता से ले। अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेम से पूछे कि उसे ऐसा क्यों महसूस होता है। यह बिल्कुल संभव है कि आप में कुछ ऐसे बदलाव आए हों, जो कि आप देख न पा रहे हों इसलिए उनके बारे में जानने का प्रयास करें।

 

 

if your girlfriend say this words again and again then may be your relationship will end soon
एक-दूसरे की इच्छाओं का सम्मान करें - फोटो : social media

यह रिश्ता उबाऊ हो चुका है
यदि रिश्ते में यह बात बार- बार आ रही है तब तो जरूरी है कि आप ध्यान दें कि कहीं रिश्ते को लंबा समय हो जाने के कारण आप उसे हल्के में तो नहीं ले रहे हैं। यदि रिश्ते में पहले जैसा उत्साह नहीं बचा होगा तब तो बिल्कुल संभव है कि आपकी गर्लफ्रेंड यह बात कहे। इसलिए कोशिश करें कि रिश्ते में हमेशा एक उत्साह बना रहे। एक-दूसरे की इच्छाओं का सम्मान करें। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
if your girlfriend say this words again and again then may be your relationship will end soon
आप दोनों से जुड़ा कुछ ऐसा है जो कि परेशान कर रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
हमारा कोई भविष्य नहीं है
रिश्ते में तीन से चार साल तक रहने के बाद यदि अचानक से आपकी गर्लफ्रेंड ऐसा कुछ कहने लगे तो आप उस बात को समझें क्योंकि शुरुआत में जिस रिश्ते का भविष्य था, उसके लिए अचानक ऐसे ख्याल कैसे आने लगे हैं। पूरी संभावना है कि अब आपकी गर्लफ्रेंड का रिश्ते में मन नहीं लग रहा है या फिर आप दोनों से जुड़ा कुछ ऐसा है जो कि परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन
if your girlfriend say this words again and again then may be your relationship will end soon
गलती से भी नजरअंदाज न करें - फोटो : pexel
मेरा सिंगल रहने का दिल करता है
यदि आपकी गर्लफ्रेंड कहती हैं कि मेरा सिंगल रहने का दिल करता है। यह रिलेशनशीप बहुत अजीब हो चुकी है तो उस बात को गलती से भी नजरअंदाज न करें। यह न सोचें कि वो आपको परेशान करने या मजाक करने के लिए यह सब कह रही है क्योंकि आगे चलकर यह आपके लिए बहुत बड़ा परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए इस तरह की बातों को गंभीरता से लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed