फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपके भी बच्चे छोड़ देते हैं खाना जूठा तो अपनाएं ये तरीके, पूरा खाना करेंगे खत्म

Fri, 18 Dec 2020 07:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 18 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
with this tips teach your children to respect food in hindi
इनको अपनाने से बच्चे समझने लगेंगे अन्न का महत्व - फोटो : Social Media

खान-पान को लेकर बच्चों के पास अपनी एक सूची होती है जिसमें उनकी पसंद-नापसंद का ब्योरा होता है। बचपन की ये जिद बाद में उनकी आदत में शुमार हो जाती है और फिर वे हमेशा ही नापसंद चीज़ों से दूर रहते हैं। वे कुछ भी खाने में दस नखरे दिखाते हैं। साथ ही खाना झूठा भी छोड़ने लगते हैं।  इसके लिए कुछ तरीक़े अपनाकर और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख आप उनकी इन आदतों में तब्दीली ला सकते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए वो टिप्स जिनको अपनाने से बच्चे समझने लगेंगे अन्न का महत्व।

 

 

with this tips teach your children to respect food in hindi
उनके लिए कुछ अलग न बनाएं

न हो कुछ अलग
बच्चे यदि भोजन के मामले में बेहद नखरे करते हैं और गिनी-चुनी चीज़ें ही खाते हैं तो उनके लिए कुछ अलग न बनाएं। कुछ अलग बनाकर हर बार परोसते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उन्हें पौष्टिक आहार खिलाना ही जरूरी है नहीं तो आगे चलकर वे सादा खाना खाने में बहुत नाटक करेंगे। 

 




 

with this tips teach your children to respect food in hindi
डांटना और जबरदस्ती खिलाना हल नहीं - फोटो : kid

करें नया प्रयोग
यदि बच्चे किसी व्यंजन को लेकर नखरे करते हैं तो नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें। डांटना और जबरदस्ती खिलाना हल नहीं। व्यंजन को लेकर नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। संभव है कि बच्चे को आप जो खाना बना रहे हैं उससे समस्या न होकर उसके बनाने के तरीके से हो। कई बच्चे जो सब्जी घर पर खाना पसंद नहीं करते वे दूसरों के घर खा लेते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
with this tips teach your children to respect food in hindi
खाना पकाने की प्रक्रिया मेंं शामिल करें - फोटो : सोशल मीडिया

पकाने में मदद
लड़का हो या लड़की, दोनों को खाना पकाने की प्रक्रिया मेंं शामिल करें। इससे उन्हें इस बात का भान रहेगा कि जिसे वे पलभर में नकार देते हैं, उस खाने को बनाना कितनी मेहनत का कार्य है। मम्मी दिनभर प्रयत्न करके अच्छा खाना बनाती हैं, जिसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं इसलिए साथ में मम्मी की मदद करें। 

 

 

 

विज्ञापन
with this tips teach your children to respect food in hindi
पसंद और नापसंद का तालमेल बनाएं - फोटो : Demo

सही तालमेल
एक पसंद और नापसंद व्यंजन का तालमेल बनाएं। बच्चों के पसंदीदा व्यंजन के साथ उन्हें वह परोसें जो उन्हें कम पसंद है। उदाहरण के लिए यदि आपके बच्चे को दाल-चावल खाना पसंद है तो आप हरी सब्जियों के साथ उसे दाल चावल परोसें। ऐसा करने पर वो बिना नाटक के पौष्टिक आहार आराम से खा लेगा। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed