जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में बंधते हैं, तो हम काफी खुश रहते हैं। पार्टनर के साथ काफी समय बिताते हैं, कई सारी बातें करते हैं, नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं आदि बहुत कुछ करते हैं। लेकिन एक समय वो भी आता है, जब हम अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद भी पार्टनर एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते रहते हैं। ऐसे में वो बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड का न सही, लेकिन कम से कम दोस्ती का रिश्ता तो रखना ही चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं, तो पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6055bbb68ebc3ecbaa3c458d","slug":"if-you-want-to-remain-friends-even-after-the-breakup-these-things-are-important-to-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर ब्रेकअप के बाद भी रहना चाहते हैं दोस्त, तो पहले ये बातें जानना है जरूरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर ब्रेकअप के बाद भी रहना चाहते हैं दोस्त, तो पहले ये बातें जानना है जरूरी
Sat, 20 Mar 2021 02:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जल्दबाजी न करें
- अगर आपका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आप उनसे अब भी दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी कभी नहीं करनी चाहिए। दोस्ती के प्रपोजल को स्वीकार करने से पहले सोच-विचार कर लें। जिस वजह से आपका ब्रेकअप हुआ है उस वजह को भी सोचें, और फिर ये सोचें कि क्या आप उनके दोस्त बनकर रह पाएंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पर्सनल बातें शेयर न करें
- अगर आप अपने पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको ये समझना होगा कि जिस शख्स को आप अपना दोस्त बनाना चाहते हैं वो आपका अब सिर्फ दोस्त है पार्टनर नहीं। ऐसे में दोस्तों को जितनी बातें बतानी चाहिए, उतनी ही आपको भी उनसे शेयर करनी चाहिए। कभी भी अपनी पर्सनल बातें उनसे शेयर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जबरदस्ती न करें
- कई बार ये देखा जाता है कि जब आपका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो जाता है, तो आप तो उनसे दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं। लेकिन आपके पार्टनर आपसे दोस्ती नहीं करना चाहते। अगर वो इस रिश्ते से दूर होना चाहते हैं और उन्होंने खुद को कहीं और व्यस्त कर लिया है, तो फिर आपको उनके साथ जबरदस्ती दोस्ती का रिश्ता नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ज्यादा घुले-मिले नहीं
- अगर आप अपने पूर्व पार्टनर से दोस्ती करना चाहते हैं, तो इसमें गलत तो कुछ नहीं है। लेकिन आपको हमेशा ये ध्यान देना चाहिए कि उनके साथ ज्यादा घुले-मिले नहीं। उनके साथ अकेले घूमने न जाएं, उनके साथ अकेले डिनर पर जाने से बचें, उनके परिवार से मिलने से बचें आदि। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि आपका दोस्ती का रिश्ता बिगड़ सकता है।