फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कों को रहती है ऐसी लड़कियों की तलाश, मिल जाने पर मानते हैं खुद को खुशनसीब

Tue, 13 Apr 2021 05:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 13 Apr 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
boys search for this kind of girls in hindi
लड़कों के भी ऐसे कुछ अरमान होते हैं - फोटो : Social Media

जिस तरह लड़कियां अपने प्रेमी के गुणों की कल्पना करती हैं, सपने देखती हैं, उसी तरह लड़कों को भी लड़कियों से थोड़ी- बहुत उम्मीद रहती है। प्यार में पड़ने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि उसका साथी उससे प्रेम करे, उसका ख्याल रखे लेकिन इसके अलावा भा कुछ बातें ऐसी होती है जो कि सामने वाले व्यक्ति में मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। लड़कों के भी ऐसे कुछ अरमान होते हैं, जिन्हें वे हर किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं लेकिन मन ही मन उस विषय में सोचते अवश्य हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लड़कों को किस तरह की लड़कियों की रहती है तलाश । 

 

boys search for this kind of girls in hindi
लड़कों के जीवन में दोस्तों व परिवार की क्या एहमियत है - फोटो : social media

परिवार व दोस्तों के साथ बिताने दे समय
लड़कों को वे लड़कियां बहुत अच्छी लगती हैं जो कि इस बात को समझती हैं कि लड़कों के जीवन में दोस्तों व परिवार की क्या एहमियत है। जब लड़के परिवार या दोस्तों के साथ होते हैं, तो वे बार-बार उन्हें परेशान नहीं करतीं या नाराज नहीं होतीं। लड़कों को ऐसी लड़की जब मिल जाती है तो वे उसका खूब सम्मान करते हैं और कभी किसी मोड़ पर उसका हाथ नहीं छोड़ते हैं। 

boys search for this kind of girls in hindi
लड़कों को खुद का समय निकालने ही नहीं देती हैं - फोटो : Pexels

पर्सनल स्पेस दे
कई लड़कियों की आदत होती है कि वे लड़कों को खुद का समय निकालने ही नहीं देती हैं। जबकि एक वक्त लड़कों को खुद के साथ समय बिताना बहुत जरूरी लगने लगता है। जो लड़कियां इस बात को समझ लेती हैं, तय बात है कि वे खुद के लिए भी समय निकालती हैं और लड़कों को भी उनकी पर्सनल स्पेस देती हैं। लड़के भी इन लड़कियों की पर्सनल स्पेस का ख्याल रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
boys search for this kind of girls in hindi
लड़की बात को सुनकर समझने का प्रयत्न करती है - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छी श्रोता हो
लड़कों को चाहिए होता है कोई एक ऐसा साथी, जो कि उस वक्त उन्हें सुनें जब वे परेशान हों या परिस्थितियां उनके मुताबिक हो। ऐसे समय पर जो लड़की बात को सुनकर समझने का प्रयत्न करती है, वो रिश्ता दिन-ब-दिन और भी गहरा हो जाता है क्योंकि लड़के वहां आसानी से अपना मन हल्का कर पाते हैं जो कि वो दुनिया के सामने इतनी आसानी से नहीं कर पाते हैं। 

 

विज्ञापन
boys search for this kind of girls in hindi
बार-बार की रोक-टोक से लड़के भी चिढ़ने लगते हैं - फोटो : social media
बदलने का प्रयास न करे
कई लड़कियां लड़कों की आदतों को, उनके स्वभाव को बदलने का अक्सर प्रयास करती हैं। बार-बार की रोक-टोक से लड़के भी चिढ़ने लगते हैं। जो लड़कियां लड़कों को जैसे वे हैं, वैसे ही स्वीकार लेती हैं, लड़कों को ऐसी लड़कियों को तलाश रहती है क्योंकि आज की तारीख में कोई भी व्यक्ति किसी के इशारों पर चलना पसंद नहीं करता और हर लड़का जानता है कि उसकी एक पहचान जिसे कोई यूं ही नहीं बदल सकता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed