वैसे तो प्यार काफी खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन कई बार प्यार का रिश्ता भी टूट जाता है। रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे से झगड़ा कर लेते हैं। कई बार तो झगड़े काफी छोटे होते हैं, लेकिन कई बार ये छोटे-छोटे झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं। जहां कई दिनों तक पार्टनर से बात नहीं हो पाती, तो कई बार रिश्ता तक टूट जाता है। ऐसे में लोगों का दिल काफी दुखता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपका किसी ने दिल तोड़ा है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।
{"_id":"606d770d8ebc3ec39d6144c1","slug":"if-anyone-broken-your-heart-so-these-tips-can-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या किसी ने तोड़ दिया है आपका दिल? तो ये तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्या किसी ने तोड़ दिया है आपका दिल? तो ये तरीके आ सकते हैं काम
Wed, 07 Apr 2021 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घूमने जा सकते हैं
- अगर आपका दिल टूटा है, तो आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कहीं ऐसी जगह पर जा सकते हैं जहां आपको सुकून मिले और आप शांति के कुछ पल बिता सकते हैं। आप किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं, जहां आप प्रकृति की सुंदरता के बीच अपना समय बिता सकते हैं। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे और आपका मन बदल जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
किताबें पढ़ सकते हैं/ गाने सुन सकते हैं
- ऐसी स्थिति में आप कोई किताब पढ़ सकते हैं। आप कोई नॉवेल या मनोरंजक किताब पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा आप गाने भी सुन सकते हैं। संगीत इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। आप अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको अच्छा लगेगा और आपका मन शांत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं
- जब हम किसी के साथ प्यार में होते हैं, तो फिर हम कहीं और ध्यान नहीं दे पाते। यहां तक कि हम अपने करियर पर भी उतना फोकस नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आपका दिल टूटा है तो आप अपने भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर कुछ बेहतर कर सकते हैं, कुछ अच्छा सोच सकते हैं आदि।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
किसी भोरोसेमंद व्यक्ति से मिलें
- दिल टूटने की स्थिति में व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करता है। ऐसे में आप किसी भोरोसेमंद व्यक्ति से मिल सकते हैं, उसके साथ समय बिता सकते हैं। आप अपनी समस्या को उस व्यक्ति के साथ साझा कर सकते हैं। हो सकता है कि वो शख्स आपकी कुछ मदद कर पाए। आप उनके साथ समय बिताकर अच्छा फील करेंगे।