{"_id":"5c8f9234bdec2214204741a9","slug":"ideal-age-difference-between-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टडीः शादी करते वक्त लड़के-लड़की के बीच होना चाहिए इतनी उम्र का अंतर वरना टूट सकता है रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
स्टडीः शादी करते वक्त लड़के-लड़की के बीच होना चाहिए इतनी उम्र का अंतर वरना टूट सकता है रिश्ता
कहते हैं कि प्यार में उम्र सिर्फ महज नंबर होता है। लेकिन हमारे समाज में एज गैप को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। उन कपल्स को सोसाइटी के लोग अलग नजर से देखते हैं जिनके बीच उम्र का ज्यादा फासला होता है। पर क्या ये सच है कि रिलेशनशिप में उम्र महत्व नहीं रखता है। आइए जानते हैं आखिर इस मामले पर की गई स्टडी क्या कहती है।
2 of 5
relationship
- फोटो : social media
जॉर्जिया के एटलांटा के एमोरी यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों की एक टीम ने स्टडी की है। इस स्टडी में तीन हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस स्टडी में यह जानने का प्रयास किया गया कि किन कारणों से उनकी शादी लंबे समय तक चल पा रही है।
3 of 5
relationship
इस स्टडी का नेतृत्व ह्यूगो मिअलों और एंड्रू फ्रांसिस और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के रैंडल ओल्सेन द्वारा किया गया है। स्टडी के दौरान उम्र, जातीयता, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार, धर्म, आय, परिवार में सदस्यों की संख्या की जानकारी ली गई। इस तरह के डाटा उपलब्ध होने के कारण स्टडी को बेहतर बनाने और रिलेशनशिप और प्यार के नजरिये से निष्कर्ष निकालने में आसानी हुई। ये स्टडी सिर्फ इस बात का पता लगाने के लिए की गई थी कि क्या सच में कामयाब और लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में पार्टनर्स के बीच एज गैप मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
इस स्टडी में हासिल की गई जानकारी को तीन हिस्से में बांटा गया। पहले में वो कपल आते हैं जिनके बीच उम्र का फासला एक साल से कम हो। इन जोड़ों के बीच पाया गया कि इनके अलग होने या ब्रेकअप होने की संभावना केवल तीन फीसदी है। जबकि वो शादीशुदा जोड़े जिनके बीच लगभग पांच साल का गैप है उनके बीच तलाक होने की संभावना 18 फीसदी तक है। इसके अलावा जिन जोड़ों के बीच उम्र का फासला करीब बीस साल का है उनके बीच तलाक होने की संभावना 95 फीसदी तक है।
विज्ञापन
5 of 5
relationship
इस स्टडी से यह निष्कर्ष निकला कि जिन जोड़ों के बीच उम्र का फासला जितना कम होता है उनका साथ उतना ही लंबा होता है। इस स्टडी से इसी विपरीत स्थिति भी सही लगती है जिन जोड़ों के बीच उम्र का अंतर जितना ज्यादा है उनके बीच तलाक होने की संभावा ज्यादा बढ़ जाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।