फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार चीजों को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच होती है लड़ाई, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?

Thu, 25 Mar 2021 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Mar 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
husband and wife fight over these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पति-पत्नी के रिश्ते में देखा जाता है कि दोनों ही एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। हालांकि, वो कहते हैं न कि जहां प्यार होता है वहां छोटी-मोटी तकरार होना भी लाजमी है और पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा चलता रहता है। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी तकरार बड़ी लड़ाई में तबदली हो जाती है। हमें उन छोटी बातों का पता नहीं चल पाता, जिसकी वजह से कई बार मामूली बातों को लेकर पति-पत्नी एक-दूसरे से झगड़ा कर बैठते हैं। तो चलिए हम आपको उन छोटी बातों के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से अक्सर कपल के बीच झगड़े होते हैं।

husband and wife fight over these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शॉपिंग पर न जाना

  • ये बात सभी पुरुष अच्छे से जानते हैं कि महिलाओं को शॉपिंग करना कितना पसंद होता है। हर महिला चाहती है कि उसका पति उसे शॉपिंग पर ले जाए, उनकी पसंद की चीजें खरीदकर दें आदि। लेकिन जब पति शॉपिंग पर न जाने के बहाने बनाने लगते हैं, तो इस छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा तक हो जाता है और जो आगे चलकर बड़ी लड़ाई में तब्दील भी हो जाता है। इसलिए इस मुद्दे को मिल-जुलकर हल करना चाहिए।
husband and wife fight over these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान की कमी

  • पुरुष हो या फिर महिलाएं हर किसी को अपना सम्मान प्यारा होता है। लेकिन आज भी देखा जाता है कि पुरुष घर में महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं, जिसकी वजह से कई बार दोनों के बीच झगड़े हो जाते हैं। साथ ही कई घर ऐसे भी होते हैं, जहां महिलाओं की चलती है और पुरुषों को सम्मान नहीं मिलता है। इसलिए पति-पत्नी को हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और झगड़ों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband and wife fight over these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दोस्तों के संग समय बिताना

  • पति हो या फिर पत्नी, कुछ लोगों की आदत होती है कि वो घर पर काफी देर से आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। वो अपना काफी वक्त दोस्तों के साथ बेकार कर देते हैं। ऐसे में वो घर को समय नहीं दे पाते, बच्चों को समय नहीं दे पाते, अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते आदि। इन सब वजहों से भी घर पर झगड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
husband and wife fight over these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सरप्राइज न देना

  • वैसे तो सरप्राइज हर किसी को पसंद होता है, लेकिन महिलाओं को ये काफी ज्यादा पसंद होते हैं। वो चाहती हैं कि उनके पति उनको सरप्राइज दें, उनके लिए अच्छी-अच्छी चीजें लाएं, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं, कैंडल लाइट डिनर पर लेकर जाएं आदि। देखा जाता है कि अगर पति अपनी पत्नी के लिए ऐसा नहीं करता है तो पति और पत्नी के बीच झगड़ा तक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed