{"_id":"5d3eaa228ebc3e6d1c2158d4","slug":"how-you-can-restore-your-relationship-with-your-child-after-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद बच्चों से हो गए हैं दूर तो इन उपायों से करें पास आने की कोशिश","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
तलाक के बाद बच्चों से हो गए हैं दूर तो इन उपायों से करें पास आने की कोशिश
Tue, 30 Jul 2019 03:27 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 30 Jul 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
relationship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कोई पति पत्नी तलाक लेते हैं तो इन सबका सबसे बुरा असर बच्चों पर पड़ता है। इन सब परिस्थितियों से गुजरने के बाद वो अपने आपको माता और पिता के प्यार के बीच फंसा हुआ पाते हैं। अभिभावकों के झगड़े का बच्चों के दिलो दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। जिसका परिणाम बच्चों में माता पिता के प्रति आक्रोश के रूप में सामने आता है इसलिए जरूरी है कि आपस के मनमुटाव का असर बच्चे पर न पड़ने दें। आइए जानते हैं वो कौन से उपाय है जिन्हें अपनाकर आप बच्चों के साथ सामंजस्यपूर्ण रिश्ते बना सकते हैं।
children parents
- फोटो : facebook
समय का ध्यान रखें
बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ही इस बात का ख्याल रखा जाए कि आप नियम से बच्चें से मिलें और भरपूर समय बिताएं। उसकी रोज की दिनचर्या की बातों पर ध्यान दें और उसके साथ अच्छी बांडिंग बनाएं। ऐसी बांडिंग जो एक बच्चे की सिर्फ उसकी मां के साथ होती है।

अपने एक्स के साथ तालमेल रखें
भले ही आपका तलाक हो गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके एक दूसरे के साथ के साथ सारे संबंध खत्म हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक पति-पत्नी तो अलग हो सकते हैं लेकिन एक माता-पिता कभी अलग नहीं हो सकते हैं। अपने बच्चे को सुरक्षित और प्रेमपूर्ण व्यवहार देने के लिए जरूरी है कि आप दोनों अपने मतभेदों को शांति से सुलझा लें। बच्चे के साथ मिलजुल कर रहें।

बच्चों की भावनाओं को समझें
भले ही आप बच्चे के साथ कितना ही समय बिता लें, लेकिन उसके लिए ये एक कठिन दौर है। इसलिए उसकी भावनाओं को समझें क्योंकि छोटे बच्चे तो नहीं समझ पाते कि उनके अभिभावक क्यों अलग हुए हैं लेकिन बड़े बच्चे खुद को छला हुआ महसूस करते हैं। इसलिए अपने बच्चों को इत्मीनान और धैर्य के साथ सारी स्थितियों से अवगत कराएं।

children
- फोटो : file photo
अनुशासन का रखें ध्यान
माना कि आप दोनों के अलग होने से बच्चों के बालमन पर गहरा असर पड़ा है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप बच्चे की गलत बात या आदत को नजरअंदाज करें। उसे डांट कर न समझाएं लेकिन अनुशासन का पाठ जरूर पढ़ायें।