फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपके बच्चे 'सेक्सटिंग' की चपेट में तो नहीं, ऐसे समझाएं और बिगड़ने से बचाएं

Wed, 28 Aug 2019 05:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 28 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
How to tell kids about adults message can harm them
स्मार्टफोन - फोटो : pixabay

सोशल मीडिया के दौर में बच्चों पर नजर रखना बेहद मुश्किल हो गया है। बच्चों की परवरिश और उनके सोशल मीडिया बिहेवियर को लेकर अक्सर घरों में मां-बाप चिंतित रहते हैं। वे बच्चों से यह कहने में भी उलझन महसूस करते हैं कि सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रियता खतरनाक होती है। खासकर चैटिंग और मैसेजिंग, वो भी 'सेक्सटिंग'। अगर आपको अपने बच्चों को बिगड़ने से बचाना है तो उन्हें 'सेक्सटिंग' से रोकना होगा और इसे लेकर उनसे खुलकर बातचीत करनी होगी। दरअसल, सेक्सटिंग का मतलब होता है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक मैसेंजर, व्हॉट्सएप और दूसरे चैटिंग साइट्स पर एक-दूसरे से अश्लील बातें करना और अश्लील फोटोग्राफ और वीडियोज भेजना।

 

How to tell kids about adults message can harm them
whatsapp

विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि दुनियाभर में बच्चे इस वक्त तेजी से सेक्सटिंग की चपेट में आ रहे हैं। जो कि बच्चों के सेक्शुअल बिहेवियर से जुड़ी हुई चीज है और इसे लेकर अभिभावक चिंता में हैं। सेक्सटिंग से बच्चों की परवरिश और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा रहा है। इसके अलावा इससे बच्चे अपराध की दुनिया में भी कदम रखने से गुरेज नहीं करते हैं। अगर आपके बच्चे भी देर रात तक चैटिंग पर लगे रहते हैं या फिर आपको उन्हें व्यवहार में बदलाव नजर आ रहा है, या फिर आपको लग रहा है कि आपके बच्चे व्हॉट्सएप, फेसबुक और दूसरे चैटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए सेक्सटिंग के शिकार हो रहे हैं तो उन्हें प्यार से समझाएं और उनके साथ इसे नकारात्मक पहलू पर खुलकर बातचीत करें।

How to tell kids about adults message can harm them
फोन

आप अपने बच्चों से रिलेशनशिप और सेक्स को लेकर खुलकर बातचीत करें। आप उन्हें इसे लेकर शिक्षित करें और इसमें बिल्कुल भी न शर्माएं। बच्चों के स्त्री और पुरुष के शारीरिक संरचना के बारे में बताएं। बेटी हो या फिर बेटा दोनों से सेक्सटिंग को लेकर खुलकर बातचीत करें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके बच्चों को सेक्सटिंग के लिए उकसा रहा है तो उनसे इस बारे में पूछे और डांटने और मारने की जगह उन्हें प्यार से समझाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to tell kids about adults message can harm them
स्मार्टफोन चलाते बच्चे - फोटो : pixabay

बच्चों को बताएं कि सोशल मीडिया की दुनिया में प्राइवेसी किस तरह से तांक पर रखी जा रही है। फेसबुक मैसेंजर और व्हॉट्सएप में जो भी चीजें वो भेज रहे हैं उसमें उनकी निजता दांव पर है। कुछ भी चीज नहीं नहीं रहती है। बच्चों को बताएं कि अगर उनके द्वारा भेजी गई कोई भी चीज, फोटो और वीडियो किसी के हाथ लग गया तो वह किस तरह से इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। आप अपने बच्चों से जितना मित्रवत व्यवहार रखेंगे आपको उन्हें समझाने में उतनी ही आसानी होगी। बच्चों को सेक्सटिंग चुटकुलों के बारे में भी बताएं क्योंकि ज्यादातर बच्चे इस तरह के चुटकुलों को ही ज्यादा अपने दोस्तों को भेजते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed