फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज के लिए पार्टनर के माता-पिता से ऐसे करें मुलाकात, बन सकती है बात

Thu, 16 Jan 2020 03:46 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 16 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
how to convince parents for love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार के सफर में एक ऐसा पड़ाव आता है जब आपको रिश्ते में बंधने से पहले साथी के माता-पिता से मिलना पड़ता है। आपकी पहली मुलाकात ही इस बात को तय करती है कि बात आगे बढ़ेगी या नहीं। ऐसे में आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आप उनके माता-पिता के पास कोई गलती न कर दें जो उनको पसंद न आए। कई बार स्मार्ट बनने की गलत कोशिश आपकी बात बिगाड़ सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके बहुत काम आ सकती है। आइए जानते हैं साथी के माता-पिता से मिलने के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए....

how to convince parents for love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साथी के माता-पिता के बारे में पहले से जानकारी
आपको सबसे पहले उनके माता-पिता के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपको उन्हें इम्प्रेस करने में मदद मिलेगी और आप जान जाएंगे कि उन्हे क्या पसंद है और क्या नहीं? अगर आप लड़के के माता-पिता से मिलने जा रही हैं तो आपको उनके रहन-सहन, सोच, उन्हें कैसी लड़की पसंद है इन सब बातों की जानकारी पहले से होनी चाहिए। वहीं लड़की के माता-पिता से मिलने से पहले आपको उनके बारे में बेसिक जानकारी लेनी चाहिए कि उन्हें किस तरह की बातें पसंद है और कैसा लड़का पसंद है।

how to convince parents for love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एक अच्छा सा गिफ्ट
लड़के या लड़की के माता-पिता से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो उनके लिए कुछ तोहफा जरूर लेकर जाएं। ऐसा करने से वो इम्प्रेस होंगे। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप बहुत महंगा उपहार ले जाएं। आप उनके लिए कुछ मिठाई या फिर फूलों का गुलदस्ता भी लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to convince parents for love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रेस का ध्यान
पार्टनर के माता-पिता से अगर मिलने जा रहे हैं तो आपको अपने कपड़े का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपके पहनावे से ही आपकी व्यक्तित्व की पहचान होगी। अगर आपका पोशाक उन्हें इम्प्रेस कर दिया ते बात आगे बढ़ सकती है।

विज्ञापन
how to convince parents for love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संस्कारी बनें
भले ही आप अपने साथी के माता-पिता से काफी फ्रेंडली हों या आपने फोन पर काफी बातचीत की हो लेकिन पहली मुलाकात के दौरान संस्कारी बनें। ऐसा करने से आपकी बात आगे बढ़ सकती है और वह आपसे दोबारा मिलने के लिए कह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed