फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के कई सालों बाद तलाक की नौबत आ रही तो ये हैं कारण

Thu, 16 Jan 2020 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
why marriages break after long term relationship

शादी के बाद से ही सतीश को शशी की कुछ आदतें परेशान करने लगी थीं। कुछ साल बाद ही उसको अहसास होने लगा कि साथ जिंदगी बिताना नामुमकिन है। मगर माता-पिता चाहते थे कि रिश्ते को और वक्त दिया जाये। जिंदगी यूं ही चलती रही और हालात बद से बदतर होते गए। शशि ने भी परिवार का दिल जीतने की कोई कोशिश नहीं की। हारकर सतीश ने अलग होने का निश्चय कर लिया। कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। काउंसलर के पूछने पर कि शादी के 15 साल बाद तलाक "क्यों"? सतीश ने कहा, "यह समझदारी भरा कदम है, वरना तो रोज युद्ध का मैदान था!"

 

why marriages break after long term relationship

शोध बताते हैं कि जब दो लोग नया रिश्ता शुरू करते हैं, तब पहले पहल सामंजस्य बिठाने में उन्हें दिक्कत आती है और अगर इसी दौरान रिश्ता न संभले, तो तलाक की गुंजाइश बन जाती है। मगर बढ़ती उम्र में तलाक अपने आपमें अटपटा लगता है। मतलब, इतने साल जिस रिश्ते को संभालने में बिता दिए, वे व्यर्थ गए। सवाल यह है कि ऐसी स्थिति का कारण क्या है? एक सर्वे की रिपोर्ट में चौकाने वाली बातें सामने आईं। दो लोगों के बीच में तलाक की एक वजह सनक भी है। चाहे वह जरूरत से ज्यादा प्यार की सनक हो या जरूरत से ज्यादा गुस्सा। असल में जब एक पार्टनर दूसरे से प्यार करता है, तो अपने पार्टनर से भी बदले में वही ख्वाहिश रखता है। अगर दूसरा पार्टनर इस बात की तरफ ध्यान नहीं देता, तो रिश्ता मुश्किल में पड़ जाता है।

why marriages break after long term relationship

वैवाहिक जीवन

अपने रिश्ते का मूल्यांकन करें और जानने की कोशिश करें कि आपके परिवार में कौन सी ऐसी बातें हैं, जो जीवन साथी को नागवार हैं। पति-पत्नी दोनों की पसंद और नापसंद और रुचियां हमेशा एक जैसी तो नहीं होती। फिर एक खास उम्र के बाद किसी भी इंसान के लिए अपने व्यक्तित्व को बदल पाना संभव नहीं होता। इसलिए कोशिश करें कि व्यवहार में शुरू से ही बदलाव ले आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why marriages break after long term relationship

परिवार और समाज

जरूरी है कि बच्चों के साथ संबंधों को मधुर बनाएं। उनके साथ प्यार से पेश आएं। अगर आप संयुक्त परिवार में रहती हैं, तो पति और बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों का भी ख्याल रखें। रिश्तेदार से अनबन हो या नापसंद हो, तो रिश्ते की इस कटुता को न बढ़ाएं।

विज्ञापन
why marriages break after long term relationship

पक्की उम्र में तलाक
हाल के सालों में कनाडा, इटली और अमेरिका में सर्वे से चौंकाने वाली बात सामने आई कि वहां 50 की उम्र के लोगों में तलाक दर हैरतअंगेज तरीके से बढ़ी है। भारत में भी पिछले 12 साल में यह दर दुगुनी हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed