फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपकी भी नहीं बनती अपने पिता से? तो इन तरीकों से बन सकते हैं चहेते

Tue, 28 Nov 2023 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Nov 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
how to be better your relation with your father
बच्चे अपने पिता से रिश्ता कैसे बेहतर कर सकते हैं? - फोटो : istock

एक परिवार में पिता, माता और बच्चों के अलावा अन्य लोग भी होते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं कि अगर एक परिवार में सबकी अच्छी बनती है तो बाकी सभी परिवारों में भी ऐसा ही देखने को मिले। दरअसल, आमतौर पर देखने को मिलता है कि बच्चों की उनके पिता से कम बन पाती है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में परिवार की इस प्यार भरी जिंदगी में टेंशन होने लगती है और बच्चे अपने पिता से समय के साथ और दूर होते चले जाते हैं। वहीं, पिता भी अपने बच्चों से नाराज रहने लगते हैं और इस चक्कर में उन्हें डांट भी पड़ने लगती है। ऐसे में अगर आपका भी अपने पिता से रिश्ता बेहतर नहीं चल रहा है, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इस बिगड़ते रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे...

how to be better your relation with your father
बच्चे अपने पिता से रिश्ता कैसे बेहतर कर सकते हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो तरीके:-

उनका आदर करें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पिता से आपका रिश्ता बेहतर रहे, तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप उनका आदर करें। आपके पिता अगर आपसे कुछ कह रहे हैं, तो उनकी बातों को सुनें और उन पर अमल करें और उनकी बात को कभी अनसुनी न करें। ऐसा करके आप पिता-बेटे के रिश्ते को बेहतर करने की तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं।
how to be better your relation with your father
बच्चे अपने पिता से रिश्ता कैसे बेहतर कर सकते हैं? - फोटो : istock

समय बिताएं

  • आप चाहें स्कूल-कॉलेज जाते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि पिता के साथ रिश्ता बेहतर रहे तो इसके लिए आपको पिता के साथ समय बिताना चाहिए। आप छुट्टी वाले दिन उनके साथ बैठ सकते हैं, बातें कर सकते हैं, उनके साथ कहीं बाहर जा सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to be better your relation with your father
बच्चे अपने पिता से रिश्ता कैसे बेहतर कर सकते हैं? - फोटो : istock

जरूरतों का ध्यान रखें

  • आप अपने पिता की जरूरतों का ध्यान रखकर भी अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। आप उनके जन्मदिन पर कुछ खास कर सकते हैं, किसी मौके पर उन्हें उपहार दे सकते हैं और उनकी जरूरत को जानकर उसे पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
how to be better your relation with your father
बच्चे अपने पिता से रिश्ता कैसे बेहतर कर सकते हैं? - फोटो : istock

तरक्की करें

  • हर पिता चाहता है कि उनका बेटा उससे भी ज्यादा कामयाब बने। ऐसे में अगर आप अच्छी पढ़ाई करके एक कामयाब इंसान बनते हैं, तो देखिएगा कि आपका अपने पिता से बिगड़ता रिश्ता अपने आप सुधर जाएगा। इसलिए हमेशा आगे बढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed