Relationship Tips: किसी भी रिश्ते के लिए सबसे ज्यादा जो चीज जरूरी है, वो है पार्टनर का समझदार होना। दरअसल, रिश्ता जुड़ तो जाता है, लेकिन उसे निभाने के लिए हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वरना हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हमारा ये रिश्ता हमेशा के लिए टूट तक सकता है। कई बार रिश्ता तो जुड़ जाता है, लेकिन पार्टनर की सोच अलग होने के कारण, पसंद-नापसंद अलग होने के कारण भी रिश्ता बिखर जाने की कगार पर जाता है। पर इनके अलावा कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, जिनका ध्यान अगर पार्टनर न रखे तो फिर रिश्ता टूटने से बचाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण रिश्ता टूट सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"6564267edbc2ba76c10a389f","slug":"these-are-the-common-mistakes-that-can-end-a-relationship-2023-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप टिप्स: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना टूट सकता है पार्टनर से रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप टिप्स: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना टूट सकता है पार्टनर से रिश्ता
Mon, 27 Nov 2023 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण रिश्ता टूट जाता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण रिश्ता टूट जाता है?
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-
नंबर 1
- रिश्ता टूटने का सबसे पहला कारण है शक करना। अगर आप अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने की गलती करते हैं, तो यकीन मानिए ये रिश्ता टूटने की तरफ एक बड़ा इशारा होता है। पार्टनर पर विश्वास करना चाहिए और पीठ पीछे उनका मोबाइल चेक करना या उनकी जासूसी जैसी चीजें करने से बचना चाहिए।
किन गलतियों के कारण रिश्ता टूट जाता है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- कई लोग रिश्ते में जुड़ जाते हैं और उसके बाद उस रिश्ते को अहमियत देना कम कर देते हैं। जैसे- पार्टनर से मिलने समय पर नहीं जाते, पार्टनर के कॉल नहीं लेते या उनके मैसेज के जवाब कम देते हैं आदि। ये बातें छोटी-छोटी हैं, लेकिन इसका सीधा बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण रिश्ता टूट जाता है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- रिश्ते में अगर आपने पैसे को आने दिया, तो फिर आपका रिश्ता टूटने की तरफ बढ़ने लगता है। अगर आप अपने पार्टनर से ज्यादा कमाते हैं, तो कभी उन्हें ये अहसास न होने दें कि आप सबकुछ करते हैं या आपके पैसे से ही सब काम होते हैं आदि। अगर आप ऐसी सोच रखते हैं और अपने पार्टनर के सामने ऐसा दर्शाते हैं, तो इसका गलत असर आपके रिश्ते पर पड़ता है।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण रिश्ता टूट जाता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- कई लोग अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए गलत हो सकता है। हमेशा अपने रिश्ते में बैलेंस बनाकर चलें। पार्टनर को अहमियत दें, उनकी बातों को सुनें और उन्हें समझें आदि। तभी आपका रिश्ता बेहतर हो सकता है। वरना रिश्ता टूट भी सकता है।